'...जब एलियंस ने विमान को 40 हजार फुट की ऊंचाई पर रोका', 15 दिन में दूसरे बड़े अमेरिकी अधिकारी का खुलासा

वाशिंगटन: एलियंस हैं या नहीं, इसको लेकर दशकों से चर्चा होती आई है, लेकिन अभी तक कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाए। हालांकि कई बार आसमान में अजीबो-गरीब चीजें देखी गईं, जो रडार पर भी साफ-साफ नजर आईं, लेकिन जब तक वायुसेना के विमान उस तक पहुंचते वो गायब हो जाती हैं। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल अभी भी खड़ा है कि क्या किसी दूसरे ग्रह पर भी जीवन है। इस पर अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए के पूर्व डायरेक्टर ने एक नया खुलासा किया है। अभी 15 दिन पहले भी अमेरिका में नेशनल इंटेलिजेंस के पूर्व डायरेक्टर जॉन रैटक्लिफ ने इसी तरह का खुलासा किया था।

Recommended Video

    जब एलियंस ने विमान को 40 हजार फुट की ऊंचाई पर रोका, 15 दिन में दूसरे बड़े अमेरिकी अधिकारी का खुलासा
    हवा में विमान को रोका

    हवा में विमान को रोका

    एक इंटरव्यू में पूर्व सीआईए प्रमुख जेम्स वूलसे ने एलियंस के होने की बात स्वीकार की। इससे जुड़ा किस्सा भी उन्होंने शेयर किया। वूलसे के मुताबिक वो लंबे वक्त से आसमान में रहस्यमयी चीजों के बारे में सुन रहे थे। कई बार यूएफओ जैसी चीजें देखे जाने का दावा लोगों ने किया, लेकिन उन्हें विश्वास नहीं हुआ। एक दिन वो अपने दोस्त के एयरक्राफ्ट से जा रहा थे। तभी अचानक वो 40 हजार फुट की ऊंचाई पर रुक गया। पायलट हैरान थे क्योंकि विमान में कोई गड़बड़ी नहीं थी। वो स्थिर था और सामान्य विमान की तरह उड़ान नहीं भर पा रहा था।

    लोगों के मन में था एक सवाल

    लोगों के मन में था एक सवाल

    उस दिन से वूलसे का नजरिया एलियंस के प्रति एकदम से बदल गया। विमान में सभी लोग एक-दूसरे से बस यही पूछ रहे थे कि ये क्या हो रहा है? जिसका जवाब किसी के पास नहीं था। उस दौरान उनके मन में एलियंस से दोस्ती करने का ख्याल आया था। वूलसे के मुताबिक वो घटना वाकई हैरान कर देनी वाली थी, जिसका रहस्य आज तक नहीं सुलझ पाया। उस दौरान विमान में बैठे सभी लोगों को लग गया था कि ये काम एलियंस का है। तब से उन्हें दूसरी दुनिया में जीवन होने की बात सच लगने लगी।

    जॉन रैटक्लिफ ने कही थी ये बात

    जॉन रैटक्लिफ ने कही थी ये बात

    वहीं मार्च के अंत में अमेरिका नेशनल इंटेलिजेंस के पूर्व डायरेक्टर जॉन रैटक्लिफ ने एक इंटरव्यू दिया था। जिसमें उन्होंने बताया कि अमेरिकी नौसेना ने 20 अप्रैल 2020 को तीन वीडियो जारी किए गए थे। जिसमें एक UAP (Unidentified Aerial Phenomena) था। UAP शब्द का इस्तेमाल सेना की ओर से किया जाता है, लेकिन इसका मतलब UFO ही होता है। उस दौरान एक अज्ञात विमान (UFO) तेजी से उड़ता दिखा। कुछ ही देर बार वो ध्वनि की रफ्तार से तेज हो गया। आमतौर पर जब कोई लड़ाकू विमान ध्वनि की रफ्तार से तेज उड़ता है, तो उसे सोनिक बूम कहते हैं। इस दौरान एक तेज आवाज होती है, लेकिन UFO ने जब सुपर सोनिक रफ्तार पकड़ी तो ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। उस घटना को देखकर पायलट भी हैरान रह गए थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+