डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता धोखाधड़ी, मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार

अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता को धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।

कैलिफोर्निया, 17 अगस्त : अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता और पूर्व अमेरिकी कांग्रेस के सदस्य को धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। संघीय अभियोजकों के मुताबिक, 59 वर्षीय टेरेंस जॉन कॉक्स (टीजे कॉक्स पर संघीय एजेंटों द्वारा वायर धोखाधड़ी, मनी लॉन्ड्रिंग और कई योजनाओं से जुड़े फ्रॉड करने के आरोप में मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

tj cox

धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार
टीजे कॉक्स को फ्रेस्नो (Fresno) में फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन के एजेंटों ने गिरफ्तार किया है। जहां से उन्हें फ्रेस्नो काउंटी जेल (Fresno County Jail) भेज दिया गया। अभी तक इस बात की जानकारी नहीं मिली है कि, इस गिरफ्तारी के बाद उनके बचाव में कोई वकील आया है या नहीं। खबर यह भी है कि, कॉक्स को एक ईमेल भी भेजा गया था, जिसका उन्होंने अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है।

कौन है टीजे कॉक्स?
बता दें कि, टीजे कॉक्स डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता है और वे जनवरी 2019 से जनवरी 2021 तक 21वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट का प्रतिनिधत्व किया। अमेरिकी अटॉर्नी फिलिप टैलबर्ट ने एक बयान में कहा, 59 वर्षीय कॉक्स पर वायर धोखाधड़ी के 15 मामले, मनी लॉन्ड्रिंग के 11 मामले, वित्तीय संस्थान से संबंधित धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है।

पैसों का गबन किया
टैलबर्ट ने कहा कि 2013 और 2018 के बीच, कॉक्स ने कथित तौर पर ग्राहकों से मांगे गए धन से 1.7 मिलियन डॉलर प्राप्त किए और अपनी कंपनियों के लिए ऋण प्राप्त किया और फिर पैसे को "ऑफ-द-बुक बैंक खातों" में बदलकर गबन कर लिया।

(फोटो.सौ. सोशल मीडिया)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+