अब खूबसूरती दिखाना मेरी मंजिल नहीं, पुतिन की जान लेना ही है आखिरी मकसद... ब्यूटी क्वीन की शपथ
एवगेनिया प्रोकोपेंको ने कहा कि, मेरे पास उनके लिए शब्द नहीं हैं, क्योंकि पुतिन के साथ हमें बात करने की नहीं, कार्रवाई करने की जरूरत है। मेरे पास उनके लिए केवल एक गोली है।"
कीव, सितंबर 18: रूस के आक्रमण के बाद से यूक्रेन के लोगों की जिंदगी हमेशा के लिए बदल गई है और अपनी अपनी जिंदगी जी रहे यूक्रेनियन आज रूस से लोहा ले रहे हैं। वहीं, यूक्रेन की एक पूर्व ब्यूटी क्वीन ने भी रूस के राष्ट्रपति को चेतावनी दी है, कि उसने पुतिन के लिए एक बुलेट तैयार रखा है। 35 साल की यूक्रेन की एक महिला, जो पहले खूबसूरती के जलवे बिखेरा करती थी, उसने अब हथियार थाम लिए हैं।

परिवार को त्यागकर देश की सेवा
35 साल की एवगेनिया प्रोकोपेंको ने छह महीने पहले अपने परिवार और प्रियजनों को अलविदा कह दिया और पुतिन की सेना से लड़ने वाले यूक्रेनी सैनिकों की मदद करने के लिए एक पैरामेडिक के रूप में लड़ने के लिए लड़ाई के मैदान में आ गई है। 2012 में यूक्रेन की ब्यूटी क्वीन और मिस अर्थ फाइनलिस्ट रह चुकी एवगेनिया ने कहा कि, उसने रूसी आक्रमण में अपने दोस्तों और साथियों को मरते देखा है, जिसने उसकी जिंदगी को पूरी तरह से बदल दिया है। एवगेनिया प्रोकोपेंको ने कहा कि, अगर उसे कभी भी पुतिन से मिलने का मौका मिला, तो रूसी राष्ट्रपति से कहने के लिए उसके पास कोई शब्द नहीं होंगे, बल्कि उसके पास पुतिन के लिए सिर्फ एक गोली होगी। उसने डेली स्टार से बात करते हुए कहा कि, वो धारा प्रवाह रूसी भाषा बोलना जानती है, लेकिन, पुतिन की भाषा में वो बात नहीं कर सकती है। उन्होंने कहा कि, "मुझे नहीं पता कि उनसे किस भाषा में बोलना अभी भी संभव है, क्योंकि वह दुनिया के सभी विकसित देशों की सभी भाषाओं को समझने से इनकार करते हैं'।

'पुतिन से बात करने की जरूरत नहीं'
एवगेनिया प्रोकोपेंको ने कहा कि, मेरे पास उनके लिए शब्द नहीं हैं, क्योंकि पुतिन के साथ हमें बात करने की नहीं, कार्रवाई करने की जरूरत है। मेरे पास उनके लिए केवल एक गोली है।" एवगेनिया, जो अपनी खुद की कानूनी फर्म भी चलाती है, उन्होंने कहा कि, उसने और उसके साथी सैनिकों ने हाल ही में इज़ियम शहर को रूसी कब्जे से मुक्त कराया है और यूक्रेनी सैनिक बिजली की रफ्तार से आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि, हम तूफानी रफ्तार में हमला कर रहे हैं और आगे बढ़ रहा है। लेकिन, उन्होंने कहा कि, ये सामान्य जीवन जैसा नहीं है और ये काफी कठिन जिंदगी है। उन्होंने कहा कि, जब मैं एक सामान्य नागरिक की तरह जीवन जीती थी, उस वक्त मैं पूरी तरह से अलग थी, लेकिन अब जब मैं एक सैनिक की तरह लड़ रही हूं, तो मैं पूरी तरह से अलग हो चुकी हूं। उन्होंने कहा कि, मेरा प्रोफेशन बिल्कुल अलग था, जहां अलग अलग तरह के मेरे ड्रेस होते थे, मेकअप होती थी, लेकिन अब मेरा ड्रेस सिर्फ युद्ध की पोषाक है और यही मेरी पहचान है।

युद्ध में क्या करती हैं एवगेनिया प्रोकोपेंको
एवगेनिया प्रोकोपेंको ने कहा कि, वो युद्ध में सैनिकों की मदद करती हैं और वो एक डॉक्टर की सहायक का काम कर रही हैं और युद्ध क्षेत्र में घायल सैनिकों की मदद करती हूं। उन्हें चिकित्सा सुविधा मुहैया कराती हैं और उनकी देखभाल भी करती है। उन्होंने कहा कि, "मुझे कभी विश्वास नहीं होता, अगर किसी ने मुझे छह महीने पहले यह कहा होगा, कि मैं यूक्रेनी सशस्त्र बलों के साथ रहूंगी, इस तरह से किसी खाई में किसी तहखाने में सो रही होंगी या फिर कहीं आग लगी होगी और मैं घायलों को बचाती नजर आऊंगी, तो शायद मैं हंस देती, लेकिन अब ये मैं हर दिन कर रही हूं'। उन्होंने कहा कि, "छह महीने पहले के मुकाबले मेरा जीवन काफी बदल गया। उन्होंने कहा कि, 'सबसे बुरा यह होता है, जब पता चलता है कि, आपके किसी दोस्त को चोट लगी है, या उसकी मौत हो गई है, तो आप मुट्ठी बांधते हैं, अपना दांत पीसती हैं और फिर जो जरूरी होता है, वो काम करते हैं। उन्होंने कहा कि, अब उनका जीवन ग्लैमरस बिल्कुल नहीं हैं, हालांकि, एवगेनिया ने कहा कि वह अब भी अपने साथ एक मेकअप बैग और परफ्यूम रखती है। उन्होंने कहा कि, "कोई फर्क नहीं पड़ता कि मैं किस डगआउट खाइयों में हूं, मेरे सैन्य बैग में हमेशा एक आइना और परफ्यूम के साथ एक मेकअप बैग होता है।"

मार्च में हाथों में थामी बंदूक
मार्च महीने में एवगेनिया ने रूस के खिलाफ हाथ में रायफल उठा लिया और पूर्व मिस यूक्रेन अब रूस को युद्ध में पराजित करना चाहती है। मिस ग्रैंड इंटरनेशनल ब्यूटी कॉन्टेस्ट में यूक्रेन की 2015 की प्रतिनिधि अनास्तासिया लेना ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की है, जिसमें खुद को एक विशाल प्रतिकृति बन्दूक पकड़े हुए दिखाया गया है। उनके इंस्टाग्राम पर करीब एक लाख फॉलोवर्स हैं उन्होंने लिखा है कि, "हर कोई जो आक्रमण करने के इरादे से यूक्रेनी सीमा के अंदर आएगा, उसे मार दिया जाएगा!" हालांकि वो युद्ध लड़ने वाले सैनिकों की तरह अग्रिम पंक्ति में नहीं जाती हैं, लेकिन अनास्तासिया ने कहा कि वह "यूक्रेन की हमारी महिलाएं मजबूत, आत्मविश्वासी और शक्तिशाली" हैं और यही हम रूस को संदेश देना चाहते हैं।

पोप ने भी किया यूक्रेन का समर्थन
आपको बता दें कि, यूक्रेन को पश्चिमी देशों से लगातार समर्थन मिल रहा है और पोप फ्रांसिस ने गुरुवार को कहा कि विभिन्न राष्ट्रों द्वारा यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति करना नैतिक रूप से वैध है क्योंकि इससे देश को रूसी आक्रमण से बचने में मदद मिल रही है। कजाकिस्तान की तीन दिवसीय यात्रा से लौट रहे एक विमान में पत्रकारों से बात करते हुए, पोप फ्रांसिस ने कीव को आखिरी बातचीत के लिए खुला दिल रखने का भी आग्रह किया। पश्चिमी देशों द्वारा यूक्रेन को भेजे जाने वाले हथियारों को उचित बताते हुए पोप फ्रांसिस ने कहा, "यह एक राजनीतिक निर्णय है जो नैतिक, नैतिक रूप से स्वीकार्य हो सकता है, अगर इसे नैतिकता की शर्तों के तहत किया जाता है।"












Click it and Unblock the Notifications