ब्राजीली महिला से झारखंड में गैंपरेप पर विदेशी लेखक ने भारत को नीचा दिखाया, राष्ट्रीय महिला आयोग ने की निंदा
झारखंड के दुमका में शुक्रवार रात एक ब्राजीली टैवल व्लॉगर के साथ गैंगरेप की घटना सामने आने के बाद से हड़कंप मचा हुआ है। महिला अपने पार्टनर के साथ बांग्लादेश होते हुए नेपाल के लिए दुमका से होकर दो अलग-अलग बाइक से जा रही थी।
अंधेरा होने के बाद वे दुमका के हंसडीहा में रुके गए थे जहां पर रात में उनके साथ 7 स्थानीय लोगों ने गैंगरेप किया। पीड़िता ने अस्पताल से सोशल मीडिया एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उसने अपने चेहरे का घाव भी दिखाया है।

इस दुखद घटना की पुष्टि करते हुए, नई दिल्ली में ब्राजीलियाई दूतावास ने एक बयान जारी कर जोड़े की दुर्दशा पर गहरी चिंता व्यक्त की है। दूतावास ने कहा है कि पीड़ितों को तत्काल चिकित्सा सहायता मिली और उन्होंने तुरंत स्थानीय अधिकारियों को अपराध की सूचना दी। जवाब में, अधिकारियों ने तेजी से कार्रवाई की, संदिग्धों की पहचान की और सात व्यक्तियों में से तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है।
नई दिल्ली में ब्राजीलियाई दूतावास ने पुष्टि की है कि पीड़ित महिला एक ब्राजीली नागरिक है जिसके बाद स्पेनिश नागरिकता भी है। महिला के साथ उसका स्पेनिश पति भी था। दोनों बाइक के माध्यम से एशिया की यात्रा पर निकले हुए थे।
आपको बता दें कि ये जोड़ा बांग्लादेश से भारत में प्रवेश करने के बाद दुमका के रास्ते नेपाल जा रहा था। शुक्रवार की शाम स्पेनिश दंपत्ति हंसडीहा थाना के कुरमाहाट में टेंट लगाकर रात्रि विश्राम करने लगी। इसी बीच 7 दरिंदों ने टेंट में घुसकर पति को बांध दिया, जबकि महिला को टेंट से बाहर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
शुक्रवार की देर रात गश्ती पर निकली हंसडीहा थाना की पुलिस ने दंपत्ति को सड़क किनारे देखा। इसके बाद महिला को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। फिलहाल दंपत्ति को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दुमका परिसदन में रखा गया है।
पीड़ित महिला ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए वीडियो में रोते हुए स्पेनिश भाषा में घटना का जिक्र किया है। महिला ने कहा कि, "हमारे साथ कुछ ऐसा हुआ है जो हम किसी के लिए नहीं चाहेंगे। सात लोगों ने मेरे साथ बलात्कार किया है, उन्होंने हमें पीटा और हमें लूट लिया। उन्होंने कहा कि हमलावरों ने बहुत सी चीजे नहीं चुराईं क्योंकि उन्हें सिर्फ मेरा बलात्कार करना था।"
पीड़ित महिला के पति ने कहा कि हमलावरों ने उन्हें हेलमेट और सिर पर पत्थर से बार-बार मारा था। आपको बता दें कि विदेशी महिला संग गैंग रेप की घटना के बाद से देश-विदेश में गुस्से का माहौल है। विदेशी अखबारों में भी भारत में बढ़ती गैंग रेप की घटनाओं पर चिंता जताई है।
विदेशी अखबारों में महिलाओं के खिलाफ यौन हिंसा के मामले में दुनिया के सबसे खराब देशों में से एक बताया है। वहीं, एक विदेशी लेखक डेविड जोसेफ वोलोड्ज़को ने एक्स पर लिखा कि कई वर्षों तक भारत में रहने के दौरान मैंने यौन आक्रामकता का जो स्तर देखा, वह कहीं और नहीं देखा।
लेखक ने घटनाओं का जिक्र करते हुए बताया कि कैसे एक बार ट्रेन में यात्रा के दौरान उन्हें एक अजनबी महिला उसके बिस्तर पर सोने और प्रेमिका होने का नाटक करने के लिए कहा, क्योंकि एक भारतीय पुरुष ने उसका पैर चाट लिया था जिससे वह असुरक्षित महसूस कर रही है।
लेखक ने एक अन्य घटना का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने एक महिला मित्र को एक युवा भारतीय पुरुष से मिलवाया जिसने उससे हाथ मिलाने के बजाय, सीधे उसके स्तन को छू लिया था। जब वह क्रोधित हो गई तो वह पुरुष बेहद आक्रामक हो गया।
लेखक ने कहा कि वो भारत से प्यार करते हैं। यह दुनिया में मेरी पसंदीदा जगहों में से एक है और हमेशा रहेगी। लेकिन मैंने उन महिला मित्रों को सलाह दी है जिन्होंने मुझसे वहां अकेले यात्रा न करने को कहा था। यह भारतीय समाज में एक वास्तविक समस्या है जिस पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है और मुझे आशा है कि समय के साथ इसमें सुधार होगा।
हालांकि डेविड जोसेफ वोलोड्ज़को के इन आरोपों पर भारत की राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने आलोचना की है। रेखा ने एक्स पर सवालिया लहजे में पूछा, कि क्या आपने कभी पुलिस को घटना की सूचना दी? यदि नहीं तो आप पूरी तरह से एक गैरजिम्मेदार व्यक्ति हैं। केवल सोशल मीडिया पर लिखना और पूरे देश को बदनाम करना अच्छी बात नहीं है।
इस घटना के बाद भारतीय अभिनेत्री ऋचा चड्ढा और अभिनेता दुलकर सलमान ने प्रतिक्रिया जताई है। ऋचा ने इंस्टाग्राम पोस्ट पर इस घटना को 'हमारे सड़े हुए समाज के लिए शर्म की बात' बताया।
उन्होंने लिखा, "शर्मनाक! भारतीय विदेशियों के साथ वैसे ही व्यवहार कर रहे हैं जैसे वे अपनी महिलाओं के साथ करते हैं। शर्म आती है हमारे सड़े हुए समाज पर।"
दुलकर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज में लिखा, "इस बारे में सुनकर स्तब्ध हूं! आप दोनों हाल ही में कोट्टायम गए थे जहां करीबी दोस्तों ने आपको भोजन पर बुलाया था। ऐसा कहीं भी किसी के साथ नहीं होना चाहिए।"












Click it and Unblock the Notifications