भारत-कनाडा विवाद के बीच एंटनी ब्लिंकन से मिले विदेश मंत्री एस जयशंकर

कनाडा के साथ चल रहे विवाद के बीच भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन से वॉशिंगटन में मुलाकात की है। इस दौरान दोनों नेताओं के बीत वैश्विक विकास सहित कई मुद्दों पर बात हुई।

इस मुलाकात के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट करके लिखा, मेरे दोस्त एंटनी ब्लिंकेन से मुलाकात काफी अच्छी रही। पीएम मोदी के जून दौरे पर काफी विस्तार से चर्चा हुई।

s jaishankar

इस दौरान वैश्विक विकास पर भी चर्चा हुई। हमारी 2+2 बैठक को लेकर भी जमीनी तैयारी पर चर्चा हुई। बता दें कि एस जयशंकर इस वक्त अमेरिका के 5 दिन के दौरे पर हैं।

बता दें कि जी-20 बैठक के बाद दोनों नेताओं के बीच यह पहली उच्च स्तरीय बैठक है। भारत-अमेरिका 2+2 मंत्री स्तर की बैठक नई दिल्ली में होनी है, इसका ऐलान विदेश मंत्री ने गुरुवार को किया है।

हालांकि इस बैठक की तारीखों का अभी ऐलान नहीं किया गया है। माना जा रहा है कि मंत्री स्तर की यह बैठक नवंबर माह के पहले हफ्ते में हो सकती है। इस बैठक में ब्लिंकेन और डिफेंस सेक्रेटरी लॉयड ऑस्टिन अमेरिका के प्रतिनिधि मंडल में शामिल होंगे। एस जय़शंकर और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भारत के प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व करेंगे।

जिस तरह से खालिस्तानी आतंकी निज्जर की हत्या को लेकर भारत और कनाडा के बीच राजनयिक स्तर पर तनाव चल रहा है, उसको लेकर दोनों ही नेताओं के बीच कोई चर्चा नहीं हुई। रिपोर्ट के अनुसार ब्लिंकन ने इस पूरे विवाद पर मीडिया से कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

गौर करने वाली बात है कि कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने निज्जर की हत्या के पीछे भारत के एजेंट्स का हाथ होने की बात कही थी, जिसे भारत ने सिरे से खारिज कर दिया था।

इससे पहले गुरुवार को एस जय़शंकर ने व्हाइट हाउस का दौरा किया था, यहां उन्होंने एनएसए जेक सलिवन से मुलाकात की थी। इस बैठक को लेकर व्हाइट हाउस की ओर से कोई बयान जारी नहीं किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+