मरने के बाद भी करोड़ों कमा रहे हैं 'किंग ऑफ पॉप' माइकल जैक्सन, फोर्ब्स ने जारी की टॉप 10 की लिस्ट
फोर्ब्स मैगजीन ने उन सेलीब्रिटिज की लिस्ट जारी की है जो मरने के बाद भी करोड़ों में कमाई कर रहे हैं। फोर्ब्स की इस सूची में किंग ऑफ पॉप माइकल जैक्सन टॉप पर हैं। मरने के बाद भी माइकल जैक्सन की फैन फॉलोइंगि और कमाई में कोई कमी नहीं आई है।
नई दिल्ली। फोर्ब्स मैगजीन ने उन सेलीब्रिटिज की लिस्ट जारी की है जो मरने के बाद भी करोड़ों में कमाई कर रहे हैं। फोर्ब्स की इस सूची में किंग ऑफ पॉप माइकल जैक्सन टॉप पर हैं। मरने के बाद भी माइकल जैक्सन की फैन फॉलोइंगि और कमाई में कोई कमी नहीं आई है। सभी को पछाड़ते हुए वो शीर्ष पर बने हुए हैं। वहीं इस लिस्ट में वैज्ञानिक एल्बर्ट आइंस्टीन, सिंगर बॉब मार्ले का भी नाम है।

किंग ऑफ पॉप माइकल जैक्सन की मौत 25 जून, 2009 को ड्रग ओवरडोज के चलते हुई थी। मौत के 8 साल बाद भी वो शीर्ष पर बने हुए हैं। उनकी कई कंपनियों में हिस्सेदारी है और म्यूजिक की रॉयल्टी से उन्हें काफी पैसे मिलते हैं। माइकल जैक्सन की इस एक साल की कमाई 48 करोड़ रुपये रही।
वहीं वैज्ञानिक एल्बर्ट आइंस्टिन भी अपनी मौत के 62 साल भी करोड़ों कमा रहे हैं। उनकी साल में कमाई 6 करोड़ रही मरने के बाद करोड़ों कमाने वाले सेलेब्रिटीज की लिस्ट-
1. पॉपस्टार माइकल जैक्सन - 48 करोड़ रुपये
2. गोल्फर अर्नाल्ड पामर - 25 करोड़ रुपये
3. कार्टुनिस्ट चार्ल्स शुल्ज - 24 करोड़ रुपये
4. सिंगर-एक्टर एल्विस प्रीस्ले - 22 करोड़ रुपये
5. सिंगर बॉब मार्ले - 15 करोड़ रुपये
6. सिंगर टॉम पेटी - 13 करोड़ रुपये
7. मयूजिशियन-एक्टर प्रिंस - 12 करोड़ रुपये
8. राइटर डॉ. स्यूज - 10 करोड़ रुपये
9. म्यूजिशियन जॉन लेनन - 8 करोड़ रुपये
10. वैज्ञानिक एल्बर्ट आइंस्टीन - 6 करोड़ रुपये












Click it and Unblock the Notifications