दौड़ेगी नहीं अब हवा में उड़ेगी Car, पहला टेस्ट सफल, जानिए क्या है फ्लाइंग कार क्रूज ?
फ्लाइंग कार 3 मिनट 30 सेकंड तक हवा में रही। करीब 400 लोगों के बीच में नई टेक्नोलॉजी का प्रदर्शन किया गया।

Flying Car Cruise: फ्लाइंग कार क्रूज का निर्माण जापान में किया गया है। ये नए प्रयोग से बड़ी उम्मीदें हैं। नई तकनीकी की फ्लाइंग कार अब अगले टेस्ट के लिए अपडेट की जाएगी। करीब 400 लोगों के बीच जापानी ऑटोमोबाइल कंपनी ने अनुमति मिलने के बाद ये परीक्षण किया। कार में बैठकर विमानन और ऑटोमोबाइल से संबंधित कंपनियों से जुड़े संगठन MASC चीफ हिरोशी किरिनो ने तीन मिनट 30 सेकंड की उड़ान भरी।

फ्लाइंग कार की क्षमता
ये फ्लाइंग कार एक बार में अपने साथ 2 यात्रियों को ले जा सकती है। ये 5.6 मीटर चौड़ा, 1.7 मीटर ऊंचा है। कार का वजन 430 किलोग्राम है। फ्लाइंग कार में सवार जापान के MASC के प्रमुख हिरोशी किरिनो ने कहा, "उड़ान बिना किसी झटकों के आरामदायक थी, मंडराते समय केवल मामूली कंपन महसूस हुआ। ये वाहन एक ऑटोमोबाइल की तरह ही है।"

कार ने कराई 400 मीटर की यात्रा
फ्लाइंग कार जमीन से लगभग 30 मीटर की ऊंचाई तक ऊपर उठी। करीब 400 मीटर की यात्रा की। इस दौरान ये 3 मिनट 30 सेकंड तक हवा में रही। यह परीक्षण MASC द्वारा आयोजित किया गया। MASC मुख्य रूप से विमानन और ऑटोमोबाइल से संबंधित कंपनियों द्वारा एक एयरोस्पेस औद्योगिक क्लस्टर बनाने के लिए जापान के कुराशिकी ओकायामा प्रान्त में स्थित एक अर्गेनाइजेशन है।

करीब 400 लोगों ने किया दीदार
परिवहन मंत्रालय की मंजूरी के बार फ्लाइंग कार निर्माता कंपनी ने ये टेस्ट पूरा किया। इसे जापान कि पहली सफल मानवयुक्त आउटडोर उड़ान माना जा रहा है। ये टेस्ट इसी हफ्ते जापान के ओइटा शहर में तानौरा बीच किया गया। इस फ्लाइंग कार को देखने के लिए वहां करीब 400 लोग एकत्र हुए।

वर्ल्ड एक्सपो बनेगी हिस्सा
जापान का लक्ष्य ओसाका में 2025 में होने वाले विश्व एक्सपो में इस तरह की कारों का प्रदर्शित करने का है। ओइटा के मेयर किइचिरो सातो का मानना है कि तकनीकी दृष्टिकोण से उड़ने वाली कार की तकनीकी इस हद की विकसित हो चुकी है। बता दें कि जापान में स्काईड्राइव अपने ईवीटीओएल को जापान के ओसाका में 2025 वर्ल्ड एक्सपो में एक एयर टैक्सी के रूप में सेवा में शुरुआत करेगी। इससे पहले कंपनी दो सीटों वाले SD-05 के लिए जापान में उड़ान की सारी तकनीकी बाधाएं दूर कर लेगी।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications