फ्लोरिडा में मनाया जा रहा था हैलोवीन का जश्न, अचानक दनादन चलने लगीं गोलियां, 2 की मौत, 18 घायल
अमेरिका में फिर से मास शूटिंग की घटना सामने आई है। फ्लोरिडा में टाम्पा स्ट्रीट पर दो ग्रुपों के बीच खूनी संघर्ष देखने को मिला है। इस दौरान शहर की सड़क पर दनादन गोलियां चलने लगीं जिसमें दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 18 लोग घायल हो गए।
समाचार एजेंसी एपी के मुताबिक, टाम्पा के पुलिस चीफ ली बरकॉव ने कहा कि घटना सुबह 3 बजे के आसपास यबोर सिटी क्षेत्र में ईस्ट 7वें एवेन्यू के 1600 ब्लॉक में हुई। गोलीबारी की घटना के समय पुलिस अधिकारी पहुंच गए थे। इसमें कोई पुलिस अधिकारी घायल नहीं हुआ है।

बरकाव ने कहा कि ये खूनी संघर्ष ऐसे क्षेत्र में हुआ, जहां कई बार और क्लब हैं। उस समय एरिया में बड़ी संख्या में लोग देर रात मौज-मस्ती करने के लिए मौजूद थे। हालांकि पुलिस को पता नहीं चल सका है कि गोलीबारी से पहले लड़ाई में शामिल लोग किसी बार के अंदर थे या नहीं।
उन्होंने कहा कि पुलिस अभी भी दोनों ग्रुप्स के बीच लड़ाई के कारण की जांच कर रही है। बेरकॉ ने कहा कि गोलीबारी के समय अधिकारी घटनास्थल पर थे, लेकिन कोई घायल नहीं हुआ। बरकाव ने कहा कि पहले लगभग 1 दर्जन गोलियां चलने के कुछ सेकेंड बाद लगभग 8 गोलियों की आवाज सुनाई दी।
बरकाव ने कहा, एक संदिग्ध ने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया और जांचकर्ताओं का मानना है कि इसमें कम से कम दो लोग शामिल थे।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें गोलीबारी के दौरान लोगों को भागते देखा जा सकता है। इस वीडियो में हेलोवीन वेशभूषा में लोग शराब पी रहे थे और सड़क पर बात कर रहे थे, तभी गोलियां चल गईं, जिससे भगदड़ मच गई। कुछ लोग मेज़ों को गिराकर उनके पीछे छिपते दिख रहे हैं।
एक अन्य वीडियो में घटना के बाद पुलिस अधिकारी जमीन पर घायल पड़े कई लोगों का इलाज करते हुए दिखाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications