अमेरिका: ओबामा और हिलेरी के बाद 14 और ठिकानों पर पहुंचे बम, ट्रंप का फैन गिरफ्तार
वॉशिंगटन। अमेरिकी राजनेताओं को 14 पाइप बम (खुद से बनाए गए बम) भेजने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। फ्लोरिडा से गिरफ्तार हुआ यह शख्स डोनाल्ड ट्रंप का समर्थक बताया जा रहा है, जिसने डेमोक्रेटिक पार्टी के कई बड़े राजनेताओं और ट्रंप के आलोचकों के ठिकानों पर बम भेजे हैं। 56 साल के इस शख्स का नाम सेसार अल्टेयरी सायोक बताया जा रहा है, जो प्रोफेशनल रेसलर रह चुका है। इसके खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इसी सप्ताह पूर्व राष्ट्रपति ओबामा और डेमोक्रेटिक लीडर हिलेरी क्लिंटन के ठिकानों पर भी पार्सल में बम बरामद हुए थे।

पुलिस ने सायोक की सफेद वैन को भी कब्जे में ले ली है, जिस पर ट्रंप समर्थक और अमेरिकी मीडिया विरोधी भद्दे स्लोगन लिखे हुए हैं। उसके वैन के शीशें ट्रंप समर्थक पोस्टरों से ढके हुए हैं और डेमोक्रेटिक नेताओं के चेहरों पर लाल क्रॉस किया हुआ है। वैन के एक जगह पर 'CNN SUCKS' भी लिखा हुआ है। हालांकि, पुलिस फिलहाल सायोक को सिर्फ एक संदिग्ध को रूप में देख रही है। एक संघीय कानून प्रवर्तन स्रोत ने न्यूज एजेंसी रॉयटर्स से कहा कि अधिकारी पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या इसके अलावा भी कोई लोग शामिल थे या नहीं।
रिपोर्ट के मुताबिक, सियोक ने कुल 13 बम भेजे हैं, जिनमें से 11 प्रसिद्ध लोगों या राजनेताओं के अलग-अलग ठिकानों पर भेजा गया है। इसमें अरबपति और डेमोक्रेटिक पार्टी को फंड देने वाले जॉर्ज सोरोस के ठिकाने पर भी बम भेजा गया है। पुलिस ने बताया है कि सैन फ्रांसिस्को पोस्ट ऑफिस के बाहर कुल 14 बम पार्सल बरामद किए गए हैं, जो डेमोक्रेटिक पार्टी के बड़े नेताओं और ट्रंप विरोधी विचारधाराओं के ठिकानों पर जाने वाले थे।
अमेरिकी पुलिस ने सियोक को उस वक्त गिरफ्तार किया है, जब अमेरिका में राजनीतिक हिंसा की चर्चा जोरों पर हैं और अगले महीने फेडरल इलेक्शन भी होने वाले हैं। दो दिन पहले अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के ऑफिस और डेमोक्रेटिक पार्टी की नेता हिलेरी क्लिंटन के घर के ठिकानों पर बम मिले थे। मैनहैट्टन फेडरल कोर्ट के मुताबिक, पार्सल में भेजे गए बम के साथ कुछ तस्वीरें भी भेजी गई थी, जिनके चेहरों पर लाल रंग के क्रॉस के निशान थे।
-
Iran-America War: 'दुनिया युद्ध की आग में, पर भारत बेखौफ', मिडिल ईस्ट संकट पर पीएम मोदी का बड़ा बयान -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
Donald Trump Gold Coin: अब सिक्कों पर दिखेगी ट्रंप की तस्वीर! अमेरिका की 250वीं सालगिरह पर छिड़ा संग्राम -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
US Iran War: रूस में इलाज करा रहे Mojtaba Khamenei? तो फिर कौन चला रहा ईरान कीे सत्ता? Mossad को क्या पता चला? -
US-Iran War में फंसे Trump! “न जीत पा रहे, न छोड़ पा रहे जंग”, Ex CIA चीफ ने दिए अमेरिका की हार के बड़े संकेत! -
Iran US conflict: ईरान-अमेरिका जंग के बीच कूदा जापान! क्यों कहा अगर ऐसा होता है तो भेजेंगे सेना -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट












Click it and Unblock the Notifications