नेपाल में बाढ़ः मृतकों की संख्या 50 पहुंची, 25 घायल और 35 लापता
नई दिल्ली। नेपाल में भारी बारिश और बाढ़ की वजह लोगों को भीषण त्रासदी का सामना करना पड़ रहा है। अब तक बाढ़ की वजह से 50 लोगों के मारे जाने की खबर है। वहीं 25 लोग अब भी लापता हैं, जबकि 35 लोग बाढ़ में घायल हुए हैं। नेपाल में बाढ़ और लैंडस्लाइड की वजह से लगातार लोगों की जान को खतरा बना हुआ है, लोगों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने के लिए लगातार राहत और बचाव का कार्य किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार अकेले सिमरा जिले में 24 घंटे में 31 सेंटीमीटर पानी बरस चुका है।

वहीं बाढ़ की वजह से नेपाल में कई जगहों पर भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है, लोगों का जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो या है। शहरों को जोड़ने वाले राजमार्ग पर यातायात बुरी तरह से प्रभावित है, कई नदियों का जल स्तर काफी अधिक बढ़ गया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले समय में और अधिक बारिश होने की संभावना है। गृह मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राहत और बचाव के कार्यो में तेजी लाई जा रही है। इस बाढ़ से तकरीबन छह हजार लोग प्रभावित हैं।












Click it and Unblock the Notifications