Plane Crash Investigation: प्लेन क्रैश में 298 लोगों की मौत का जिम्मेदार कौन? कोर्ट ने दिया बड़ा फैसला
Flight MH17 Crash: यूरोप की शीर्ष मानवाधिकार अदालत (ECHR) ने 2014 के MH17 फ्लाइट क्रैश के लिए रूस को जिम्मेदार ठहराया है। अदालत ने अपने फैसले में कहा कि मॉस्को की वजह से ही मलेशिया एयरलाइंस का MH17 गिरा, जिससे सभी यात्री और क्रू मेंबर मारे गए। इस फ्लाइट के क्रैश को बीते एक दशक के बड़े रहस्यों में गिना जाता है। 298 लोगों की जान वाले इस हादसे की सच्चाई जानने के लिए अब तक कई एजेंसियां अपनी खोज में अरबों डॉलर खर्च कर चुकी हैं।
जानबूझकर किया हमला
कोर्ट प्रेसीडेंट मटियास गयोमर ने कहा कि जुलाई 2014 में विमान पर हुए हमले में रूसी सेना ने स्पष्ट रूप से गैरकानूनी काम किया। अदालत ने अपने बयान में कहा, 'सबूतों से पता चलता है कि मिसाइल को जानबूझकर उड़ान MH17 पर दागा गया। शायद इसके सैन्य विमान होने की गलतफहमी में ये हमला किया गया।'

रूस ने करावाया हमला- अदालत
गयोमोर ने कहा, 'अदालत के लिए यह तय करना जरूरी नहीं है कि मिसाइल किसने दागी। यह साफ है कि रूसी सशस्त्र बल या उसके पोषित अलगाववादियों के हमले के लिए मॉस्को ही जिम्मेदार है।' अदालत ने पाया कि रूस ने सैन्य लक्ष्यों की सटीक पहचान की ठीक से कोशिश नहीं की, जो सीधे-सीधे कानूनों का उल्लंघन है।\
रूस ने फैसले को नकारा
क्रेमलिन ने कहा है कि वह इस 'फैसले' को खारिज कर रहा है। रूस ने इसे सिंबॉलिक वरडिक्ट (प्रतीकात्मक फैसला) कहा है तो यूक्रेन ने इस फैसले को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व बताया है। अदालत ने रूस के इस फैसले में भाग नहीं लेने के लिए भी मॉस्को की आलोचना की है।
वित्तीय मुआवजे का भी आएगा फैसला
यूरोपीय अदालत अब वित्तीय मुआवजे पर फैसला सुनाएगी। अदालत बाद में इस पर फैसला देगी। हालांकि रूस ने ऐसे संकेत नहीं दिए हैं कि वह इसे मानते हुए मुआवजा देने का फैसला लेगा। रूस ने कोर्ट के इस फैसले को ही पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया है।
क्या है पूरा मामला?
17 जुलाई, 2014 को पूर्वी यूक्रेन के रूस समर्थक विद्रोहियों के नियंत्रण वाले क्षेत्र से दागी गई रूसी मिसाइल ने बोइंग 777 विमान को मार गिराया था। इस घटना में विमान में सवार सभी 298 यात्री और चालक दल के सदस्य मारे गए। इस दुर्घटना में 17 देशों के नागरिक मारे गए थे। इनमें 198 डच नागरिक, 43 मलेशियाई, 38 ऑस्ट्रेलियाई और 10 ब्रिटिश नागरिक शामिल थे।
'हत्या के साथ बलात्कार का दोषी रूस'
यूरोपीय अदालत के जजों ने यूक्रेन और नीदरलैंड की ओर से लाए गए चार मामलों पर फैसला सुनाते हुए कहा कि रूस अंतरराष्ट्रीय कानून के व्यापक उल्लंघन के लिए जिम्मेदार है। रूस को MH17 को गिराने के साथ-साथ हत्या, यातना, बलात्कार, नागरिक बुनियादी ढांचे को नष्ट करने के लिए भी दोषी ठहराया गया।
इस खबर पर आपकी क्या राय है, कॉमेंट में बताएं।












Click it and Unblock the Notifications