ISRO ने चीन को दिखाई थी ताकत, प्रकाश कणों पर गुप्त संदेश भेजकर ड्रैगन को कर दिया था हैरान
इसरो की इस उपलब्धि को कुछ इस तरह समझिए कि फ्री स्पेस क्वांटम कम्यूनिकेशन की टेक्नोलॉजी को क्वांटम की डिस्ट्रीब्यूशन भी कहते हैं।
नई दिल्ली, दिसंबर: इसरो यानि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान परिषद, विश्व की एक ऐसी अंतरिक्ष संस्था है, जो कम पैसों में विश्व की अमीर अंतरिक्ष एजेंसियों को हैरान करती रहती है और इस साल इसरो ने जासूसी करने में माहिर चीन को ऐसा सबक सिखाया है, जिसे चीन हमेशा याद रखेगा। इसरो ने दुनिया में पहली बार इस साल ऐसी तकनीक का प्रदर्शन किया है, जिससे चीन की जासूसी करने वाली साजिशों पर पानी फिर जाएगा। इसरो ने अब ऐसी व्यवस्था कर दी है, कि आने वाले वक्त में चीनी हैकरों के लिए किसी भी सिक्रेट मैसेज को हैक करना नामुमकिन हो जाएगा।

चीनी हैकर्स को 440 वोल्ट का करंट
आपने अकसर देखा और सुना होगा, कि चीन के हैकर्स भारत की सुरक्षा में सेंधमारी करते रहते हैं और भारत की गोपनीय जानकारियों को चुराने की कोशिश में लगे रहते हैं। साथ ही सबसे बड़ा डर मिलिट्री फ्रंट पर होता है, कि कहीं सेना से संबंधित गोपनीय मैसेज लीक ना हो जाए। ऐसे में इसरो ने इस साल ऐसे टेक्नोलॉजी को डेवलप करने में कामयाबी हासिल की है, जिसे क्रेक करना चीनी हैकर्स के लिए नामुमकिन होगा।

स्पेस क्वांटम कम्यूनिकेशन का परीक्षण
इस साल मार्च महीने में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान परिषद यानि इसरो ने 300 मीटर की दूरी तक फ्री स्पेस क्वांटम कम्यूनिकेशन का कामयाब परीक्षण किया है। इसका मतलब ये है कि इसरो ने प्रकाण कणों के जरिए एक जगह से दूसरी जगह तक मैसेज भेजने में कामयाबी हासिल कर ली है। यानि, अब एक जगह से दूसरी जगह तक प्रकाश कण फोटोंस के जरिए गुप्त संदेश भेजे जा सकते हैं और हैकर्स कितनी भी कोशिश क्यों ना कर लें, वो मैसेज को नहीं पढ़ सकते हैं।

हैकर्स नहीं पढ़ सकते हैं मैसेज
इसरो की इस उपलब्धि को कुछ इस तरह समझिए कि फ्री स्पेस क्वांटम कम्यूनिकेशन की टेक्नोलॉजी को क्वांटम की डिस्ट्रीब्यूशन भी कहते हैं। और इसके जरिए कोई मैसेज, कोई पिक्चर या फिर कोई वीडियो भी प्रकाश कणों के जरिए फोंटोस में डाला जाता है और फिर से एक जगह से दूसरी जगह तक खास प्रकार से ट्रांसमीटर के जरिए भेजा जाता है। सबसे खास बात ये है कि इस प्रकार से भेजे गये मैसेज को एक खास प्रकार का रिसीवर ही प्राप्त कर सकता है, लिहाजा हैकर्स के लिए इस प्रकार के मैसेज को डिकोड करना नामुमकिन से कम नहीं होगा।

शुद्ध स्वदेशी टेक्नोलॉजी
सबसे खास बात ये है कि, इसरो ने इस टेक्नोलॉजी को खुद से ही डिजाइन और निर्माण किया है। इसरो का ये टेक्नोलॉजी शुद्ध स्वदेशी है यानि इसे पूरी तरह से भारत में ही बनाया गया है। लिहाजा इस साल इसरो ने हर भारतवासी को गर्व करने के लिए बड़ी वजह दी है। इसरो ने नाविक रिसीवर को अपग्रेड करके इसे इस लायक बनाया है, कि वो फ्री स्पेस क्वांटम कम्यूनिकेशन को डिसप्ले कर सके। जिसके बाद अब इसरो इस तकनीक को और ज्यादा मजबूत करने में जुट गया है।

पूरी तरह सिक्योर नेटवर्क
इसरो अपनी इस टेक्नोलॉजी को और मजबूत करने की कोशिश कर रहा है और अगर इसरो इस तकनीक को और शक्तिशाली करने में कामयाबी हासिल कर लेता है तो फिर स्पेस से भेजे गये मैसेज, खासकर सिक्रेट मैसेज को साथ ही अपने सैटेलाइटट से भेजे गये मैसेज को सोच से भी कम वक्त में सौ फीसदी सिक्योरिटी की गारंटी के साथ अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचा सकता है और किसी भी दुश्मन की औकात नहीं होगी, कि उस संदेश को पढ़ सके। यानि, किसी भी देश के कितने भी ताकतवार हैकर्स के लिए इन मैसेज को पढ़ पाना नामुमकिन होगा।

भविष्य की टेक्नोलॉजी
फ्री स्पेस क्वांटम कम्यूनिकेश के जरिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करने में भी कामयाबी हासिल की है। जिसे भविष्य की टेक्नोलॉजी कहा जाता है। यानि, ये इतना ज्यादा सुरक्षित है कि इस तकनीक से की गई बातचीत को कोई भी नहीं जान सकता है। मान लीजिए भविष्य में अगर कोई लड़ाई होती है और इंडियन मिलिट्री को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोई महत्वपूर्ण प्लान बनाना हो, तो इंडियन आर्मी बगैर किसी डर के सीक्रेट से सीक्रेट मिटिंग कर सकती है और दुश्मन किसी भी हाल में हमारी प्लानिंग को नहीं समझ सकते हैं। उस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग को दुश्मनों के लिए हैक करना किसी भी देश के हैकर्स के लिए नामुमिकन होगा। विश्व के विकसीत देश जैसे चीन और अमेरिका इसी टेक्नोलॉजी को और विकसित करने पर काम कर रहे हैं।

क्या है क्वांटम क्रिप्टोग्राफी
क्वांटम क्रिप्टोग्राफी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी माना जाता है जिसका मतलब ये होता है कि किसी संदेश को प्रकाश कण फोंटोस में बदल दिया जाता है और फिर उसे सुरक्षित रखा जाता है। इसे इस तरह से सुरक्षित रखा जाता है कि कोई इसे ब्रेक नहीं कर सकता है। यानि, जो मैसेज आप वाट्सएप पर किसी को भेजते हैं वो जितना सुरक्षित होता है उससे लाखों गुना ज्यादा सुरक्षित इसरो की ये टेक्नोलॉजी है। लिहाजा, इसरो के लिए इस टेक्नोलॉजी का सफल परीक्षण करना काफी बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

उपलब्धि के लिए इसरो को सलाम
इसरो ने जिस टेक्नोलॉजी का सफल परीक्षण किया है, उसे तोड़ने के लिए दुनिया में अभी तक कोई टेक्नोलॉजी बनी ही नहीं है। यानि, अभी तक दुनिया के किसी भी देश के पास वो तकनीक नहीं है, जिसके जरिए वो क्रिप्टोग्राफी के मैसेज को ब्रेक कर सके। इसरो ने इस टेक्नोलॉजी का प्रदर्शन अहमदाबाद स्थिति स्पेस एप्लिकेशन सेंटर में किया है और अब इसरो सैटेलाइट बेस्ड क्वांटम कम्यूनिकेशन का इस्तेमाल अपने दो ग्राउंड स्टेशन के बीच करेगा। इसरो की कोशिश है कि वो अपनी इस कामयाबी को दुनिया के सामने दिखाकर ये बताए कि भारतीय वैज्ञानिक दुनिया में किसी भी देश के वैज्ञानिक से कमजोर नहीं हैं।
चीन के साथ रेस
कुछ समय पहले रिपोर्ट आई थी कि चीन भी फ्री स्पेस क्वांटम कम्यूनिकेशन की टेक्नोलॉजी को विकसित करने जा रहा है। चीन की भी कोशिश यही थी कि उसके मैसेज को कोई और देश या हैकर्स तोड़ ना सके। रिपोर्ट में दावा किया गया था कि चीन ने इस नेटवर्क में सेना, बैंक, सरकार और बिजली विभाग के 2 हजार से ज्यादा अधिकारियों को इस नेटवर्क से जोड़ा था। चीन का ये संदेश सिर्फ नेटवर्क में मौजूद लोग ही पढ़ सकते थे। इसके साथ ही रिपोर्ट ये भी है कि 2030 तक चीन ऐसे ही सैटेलाइट्स अंतरिक्ष में स्थापित करने की कोशिश में हैं और इसी कोशिश में इसरो भी लग गया है। यानि, इसरो और चीन के बीच एक तरह की प्रतिस्पर्धा चल रही है। माना जा रहा है कि चीन अपना क्वांटम शेयरिंग नेटवर्क बनाने की कोशिश में लगा है ताकि पूरे देश की सुरक्षा को ही लॉक किया जा सकेऔर इसरो का भी मकसद भविष्य में साइबर वार से देश को बचाने के लिए इसी टेक्नोलॉजी को विकसित करना है।
-
Rajat Dalal Caste: Bigg Boss 18 फेम रजत दलाल किस जाति से हैं? शेरवानी में गंगा किनारे रचाई शादी, दुल्हन कौन? -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
ट्रंप ने सऊदी प्रिंस का उड़ाया मजाक, की बेदह गंदी टिप्पणी, क्या टूट जाएगी अमेरिका-सऊदी अरब की दोस्ती? -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख -
PM Kisan Yojana: 31 मार्च से पहले कर लें यह काम, वरना अटक जाएगी पीएम किसान की अगली किस्त












Click it and Unblock the Notifications