Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

2021 के 6 अजीबोगरीब गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स, जिसे देख आप भी कहेंगे- क्या ये असली है?

नई दिल्ली, 18 दिसंबर: पूरी दुनिया अब से कुछ दिन बाद साल 2022 का स्वागत करने वाली है। ऐसे में नए साल के आने में हमारे पास बस कुछ ही दिन है, लेकिन अब यह वो वक्त है, जब हम इस साल 2021 को फिर ये याद करें। हालांकि यह साल कोरोना की वजह से कभी ना भूलने वाला होगा, लेकिन इसमें गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की ऐसे कुछ पल भी, जिन्होंने ऐसे रिकॉर्ड बनाए जो अवास्तविक लगते हैं। कुछ ऐसे ही अजीबोगरीब वर्ल्ड रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालें, जिन्होंने लोगों को हैरान करके रख दिया है।

सबसे लंबी पलकों का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा

सबसे लंबी पलकों का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा

चीन के दक्षिणी शहर चांगझोउ की रहने वाली यू जियानजिया ने 2016 में 12.4 सेमी लंबी बरौनी यानी पलकों के बालों का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था, जिसके बाद उन्होंने अपने इस रिकॉर्ड को साल 2021 में तोड़ा दिया। जियानक्सिया की पलकें सालों तक बढ़ती रहीं और 2021 में उन्होंने 20.5 सेंटीमीटर की सबसे लंबी पलक के साथ अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया था। जो काफी हैरान करने देना वाला था।

10 सेकंड के अंदर पहने 10 सर्जिकल मास्क

10 सेकंड के अंदर पहने 10 सर्जिकल मास्क

ऐसे ही एक व्यक्ति ने 10 सेकंड के अंदर 10 सर्जिकल मास्क पहन कर 2021 में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा लिया है। ब्रिटेन के जॉर्ज पील नाम के शख्स ने महज 7.35 सेकंड में 10 सर्जिकल मास्क पहन कतर यह रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने बहुत तेजी के साथ मास्क पहने थे। किसी ने नहीं सोचा होगा कि ऐसा भी कभी रिकॉर्ड बन सकता है।

जीभ से किया पंखा बंद

जीभ से किया पंखा बंद

ऐसा ही एक हैरान करने देने वाला रिकॉर्ड अपने नाम ऑस्ट्रेलिया की जो एलिस ने किया, उन्होंने अपनी जीभ से 32 बार बिजली के पंखे को रोकने में कामयाबी हासिल की। एलिस ने दोनों हाथों में दो पंखे पकड़े हुए थे, जिसके बाद उन्होंने जीभ से पंखों की पंखड़ियों को रोक दिया, जो काफी तेज गति से चल रहे थे।

24 मिनट से ज्यादा देर तक पानी के भीतर रोकी सांस

24 मिनट से ज्यादा देर तक पानी के भीतर रोकी सांस

एक और शख्स ने 2021 में अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा था। क्रोएशिया के रहने वाले 56 साल के व्यक्ति ने 24 मिनट 37 सेकंड तक पानी के भीतर अपनी सांस को रोक रखी थी। 56 वर्षीय बुदिमिर सोबत ने इससे पहले 24 मिनट 03 सेकंड के लिए पानी के भीतर सांस रोककर विश्व रिकॉर्ड बनाया था। जिसको उन्होंने खुद ही तोड़ दिया।

18 सेकंड में 2 लीटर सोडा खल्लास

18 सेकंड में 2 लीटर सोडा खल्लास

न्यूयॉर्क के एरिक नाम के शख्स ने 2 लीटर सोडा पीने में सिर्फ 18.45 सेकंड का वक्त लिया। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा शेयर किए गए वीडियो में वह एक मापने वाले बड़े कप में सोडा डालते हुए दिखाईं दे रहे हैं और इसके बाद उन्होंने एक ही बार में पूरा सोडा निगल लिया वो भी महज 18 सेकंड में।

अब तक की सबसे तेज डकार

अब तक की सबसे तेज डकार

ऑस्ट्रेलिया से नेविल शार्प को डकारते हुए किसी ने नहीं सुना होगा। उनके नाम दुनिया में अब तक की सबसे तेज आवाज से डकार निकाने करने का अजीब रिकॉर्ड है। उनकी डकार को 112.4 डेसिबल मापा गया है, जिसने सबसे तेज डकार का पिछला रिकॉर्ड 109.9 डेसिबल को तोड़ दिया था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+