Flashback 2020: कोरोना के अलावा इन आपदाओं ने दिए कभी ना भूलने वाले जख्म
नई दिल्ली। Flashback 2020: आने वाले कुछ दिनों में पूरी दुनिया नए साल का स्वागत करेगी, ऐसे में बीत रहे साल 2020 की अच्छी-बुरी यादें भी सुर्खियों में हैं। साल 2020 की शुरुआत में किसी ने नहीं सोचा था कि यह वर्ष ज्यादातर घर में ही बैठकर गुजारना पड़ेगा। कोरोना वायरस महामारी ने दुनिया को काफी पीछे धकेल दिया है, जब तक हमारी जिंदगी है साल 2020 की घटनाओं को भूल पाना नामुमकिन है। इस साल ना सिर्फ कोरोना वायरस (coronavirus) ने बल्कि कई और आपदाओं ने दुनिया को गहरा जख्म दिया है।
Recommended Video

कैरीबिया में 7.7 तीव्रता का भूकंप
Earthquake in caribbean: दुनिया के लगभग सभी कोनों में हर साल भूकंप आते हैं लेकिन साल 2020 का सबसे विनाशकारी भूकंप कैरीबिया में दर्ज किया गया। यह इतना शक्तिशाली था कि इसके झटके जमैका और क्यूबा तक महसूस किए गए। 28 जनवरी को 7.7 तीव्रता वाले इस भूकंप में बड़ी संख्या में जानमाल का नुकसान हुआ था।

फिलिपींस ज्वालामुखी विस्फोट
Philippines Volcanic Eruption: इस साल के शुरुआत में दूसरी सबसे बड़ी आपदा फिलिपींस के ताल ज्वालामुखी विस्फोट के बाद दुनिया ने देखा। 12 जनवरी, 2020 को फटे इस ज्वालामुखी ने 100 किलोमीटर दूर तक अपने निशाल छोड़े। ज्वालामुखी से निकली धुएं और राख के गुबार की वजह से 39 लोगों के अपनी जानें गंवाई और कई लोग बेघर हुए।

तुर्की भूकंप
Turkish Earthquake: कैरीबिया के बाद साल का दूसरा सबसे विनाशकारी भूकंप 24 जनवरी को तुर्की में आया। 6.7 तीव्रता वाले इस भूकंप ने 1000 लोगों को जख्मी किया जबकि 41 लोगों की मौत का कारण बना। इस भूकंप की वजह से कोरोना काल में तुर्की को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा।

ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में आग
Australia forest fire: साल 2020 सिर्फ मानवता के लिए खतरा नहीं था बल्कि इसने जंगल में रहने वाले जीवों को भी नहीं बख्शा। ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी आग को कौन भूल सकता है। इस आग ने कई मासूम जानवरों की जान ली जबकि 1.20 करोड़ हेक्टेयर जमीन को जलाकर खाक कर दिया। इस आपदा में 33 लोग और करीब 100 करोड़ जीव-जंतु मारे गए।

मेक्सिको में 7.4 तीव्रता का भूकंप
Earthquake in Mexico: कोरोना वायरस संकट के बीच दुनिया साल के तीसरे सबसे बड़े भूंकप की गवाह बनी। 23 जून के मेक्सिको के ओक्साका में आए 7.4 तीव्रता वाले भूकंप ने काई जानें लीं। नॉर्थ अमेरिकी प्लेट और कोकोस प्लेट के आपसी खींचतान की वजह से आए भूकंप ने सुनामी का डर भी पैदा कर दिया था।

चक्रवाती तूफान आइओटा
Cyclonic storm:महामारी, भूकंप और आग के बाद अब बारी थी चक्रवाती तूफान की। साल 2020 में भारत समेत कई देशों ने चक्रवाती तूफान का सामना किया जिसमें बड़ी संख्या में जानमान का नुकसान झेलना पड़ा। साल के सबसे खतरनाक चक्रवाती तूफान की बात करें तो वह कैरीबियन और मध्य अमेरिका में आए चक्रवाती तूफान आइओटा और हरिकेन को माना जाएगा। दोनों ही तूफानों में 195 से अधिक लोगों की जान गई।
यह भी पढ़ें: Flash Back 2020: हमारी दिनचर्या को बदल देने के लिए याद किया जाएगा 2020, कोरोना काल में बदली ये आदतें












Click it and Unblock the Notifications