पांच साल के बच्चे ने अपने 9 महीने के भाई पर चलाई गोली, मौत
न्यूयॉर्क। क्या आपने कभी सोचा है कि 5 साल का बच्चा किसी को गोली मार सकता है। लेकिन अमेरिका में एक ऐसी घटना सामने आयी है जिसे सुनकर आप दंग रह जायेंगे। अतंर्राष्ट्रीय मीडिया की मानें तो पांच साल के बच्चे ने अपने भाई पर ही गोली चला दी है। अमेरिका के मिसौरी में एक पांच वर्षीय बच्चे ने दुर्घटनावश अपने नौ महीने के भाई पर गोली चला दी, जिससे शिशु की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार एक महिला ने पुलिस को फोन करके बताया कि उसके पांच साल के बेटे ने छोटे भाई पर पेंटबॉल गन से गोली चला दी है। वहीं शेरिफ डेरेन व्हाइट का कहना है कि वह पेंटबॉल गन नहीं थी। वह एक पॉइंट 22 कैलिबर मैगनम रिवाल्वर थी।
वहीं इस घटना की छानबीन में पुलिस के अधिकारी जुट गये हैं। नोडावे काउंटी के शेरिफ ने कहा कि घटना गुमराह करने वाली नहीं लगती है, ऐसा लगता है कि दुर्घटनावश यह घटना घटी। अधिकारियों ने बताया कि रिवाल्वर बच्चे की मां की नहीं, बल्कि उनके किसी रिश्तेदार की है। पुलिस रिवाल्वर के मालिक के बारे में पता लगा रही है।












Click it and Unblock the Notifications