किम जोंग-उन के ड्रोन को तबाह करने के लिए दक्षिण कोरिया ने दौड़ाए फाइटर जेट, हो गया हादसा
सियोल के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने एक बयान में कहा कि कई उत्तर कोरियाई मानव रहित ड्रोनों ने दक्षिणी कोरिया के ग्योंगगी प्रांत के आसपास के सीमावर्ती क्षेत्रों पर हमला किया।

Image: PTI
दक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरिया पर ड्रोन हमले का आरोप लगाया है। दक्षिण कोरिया की सेना ने बयान जारी कर कहा कि उन्होंने उनकी हवाई सीमा में घुसने की कोशिश कर रहे 5 ड्रोनों को मार गिराया है। हालांकि इस दौरान दक्षिणी कोरिया का एक विमान भी दुर्घटनाग्रस्त हो गया। आपको बता दें कि 2017 के बाद से उत्तर कोरियाई ड्रोन का दक्षिण कोरियाई हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने का यह पहला मौका है।
दक्षिणी कोरिया सेना ने पुष्टि
समाचार एजेंसी रायटर्स के मुताबिक साऊथ कोरिया ने अपनी हवाई सीमा में घुसपैठ कर रहे नार्थ कोरिया के 5 ड्रोन पर जवाबी कार्रवाई की है। इस दौरान दक्षिण कोरिया की सेना ने उत्तर कोरियाई ड्रोनों पर लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल किया और उनपर गोलियां भी बरसाईं। सियोल के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने एक बयान में कहा कि कई उत्तर कोरियाई मानव रहित ड्रोनों ने दक्षिणी कोरिया के ग्योंगगी प्रांत के आसपास के सीमावर्ती क्षेत्रों पर हमला किया। समाचार एजेंसी योनहाप ने बताया कि यह घटना तब हुई जब दक्षिण कोरिया ने दोनों देशों के बीच सैन्य सीमांकन रेखा के रूप में जानी जाने वाली उत्तर कोरिया से आने वाले ड्रोन को ट्रैक किया।
दक्षिणी कोरिया का लड़ाकू विमान ध्वस्त
हालांकि ड्रोन को खदेड़ने के दौरान द. कोरिया का एक विमान भी दुर्घटनाग्रस्त हो गया। द. कोरिया की सेना ने इसकी पुष्टि भी की है। रक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि ड्रोन का मुकाबला करने के दौरान, एक दक्षिण कोरियाई केए-1 हल्का हमला करने वाला विमान अपने वोनजू बेस से निकलने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। रिपोर्ट में कहा गया है कि इसके दो पायलट दुर्घटना से पहले बच निकलने में सफल रहे थे और अब अस्पताल में हैं।












Click it and Unblock the Notifications