गाजा में राहत सामग्री ड्रॉप के दौरान नहीं खुला पैराशूट, 5 फिलिस्तीनियों की मौत, अमेरिका-जॉर्डन कौन जिम्मेदार?

गाजा में पिछले 5 महीने से इजराइल का हमला जारी है। वहां के लोगों रसद पहुंचाने का कोई जरिया नहीं बचा है। ऐसे में गाजा के लोगों को पैराशूट एयरड्रॉप कर सहायता सामग्री भेजी जा रही है। लेकिन इस तरीके से मदद पहुंचाने में कई लोगों की जान चली गई है।

गाजा में राहत सामग्री की डिलिवरी के दौरान एक हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। दरअसल एयरक्राफ्ट से गाजा पट्टी में राहत सामग्री के बॉक्स गिराए जा रहे थे, लेकिन कई बॉक्स के पैराशूट ही नहीं खुले। तेज रफ्तार से गिरे इन बक्सों में दबकर 5 लोगों की मौत हो गई वहीं कम से कम 10 लोग घायल हो गए।

Five killed after a parachute landing

ये हादसा शुक्रवार को अल-शती रिफ्यूजी कैंप के पास हुआ। इस जगह पर राहत सामग्री लेने के लिए हजारों की तादाद में लोग मौजूद थे। यहां पर अमेरिका और जॉर्डर एयरक्राफ्ट्स के जरिए लोगों तक राहत सामग्री पहुंचा रहे हैं। हालांकि ये हादसा किस देश की तरफ से राहत सामग्री गिराते समय हुआ यह साफ नहीं हो पाया है।

हालांकि अमेरिका ने इससे साफ इनकार किया है कि उसकी राहत सामग्री से लोग हताहत हुए हैं। पेंटागन के एक प्रवक्ता ने कहा कि हमारे सभी राहत साम्रगियां सुरक्षित रूप से जमीन पर उतारे गए। इसके अलावा जॉर्डन ने भी ऐसा ही दावा किया है। जॉर्डन ने कहा कि शुक्रवार को उन्होंने गाजा में कोई मदद नहीं भेजी।

शुक्रवार की घटना के बाद, गाजा सरकार के मीडिया कार्यालय ने "बेकार" एयरड्रॉप को "मानवीय सेवा के बजाय आकर्षक प्रचार" बताते हुए निंदा की। एक बयान में गाजा सरकार ने कहा, "हमने पहले चेतावनी दी थी कि यह गाजा पट्टी में नागरिकों के जीवन के लिए खतरा है और आज भी यही हुआ जब पार्सल नागरिकों के सिर पर गिरे।"

आपको बता दें कि फरवरी में जॉर्डन ने फिलिस्तीनियों की मदद के लिए हवाई रास्ता चुना था। इसके बाद मार्च की शुरुआत में अमेरिका ने भी इसी रास्ते से पहली बार गाजा में मदद भेजी। दोनों देश फिलिस्तीनियों तक खाना पहुंचाने के लिए जॉइंट ऑपरेशन चला रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+