अमेरिकी इतिहास में पहली बार मुस्लिमों ने टाइम्स स्क्वायर पर पढ़ी नमाज, छिड़ी बहस
नई दिल्ली, 04 अप्रैल: रमजान के पवित्र महीने की शुरुआत के मौके पर शनिवार को न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में सैकड़ों मुसलमानों ने इकट्ठा होकर तरावीह की नमाज अदा की। अमेरिका के इतिहास में पहली बार मुसलमानों ने टाइम्स स्क्वायर की सड़क पर नमाज अदा की। इस दौरान टाइम्स स्क्वायर पर हजार से अधिक मुस्लमान इकट्ठे हुए। इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई है। कई लोग टाइम्स स्क्वायर पर नमाज पढ़ने का समर्थन कर रहे हैं, तो ज्यादातर लोग इसका विरोध कर रहे हैं।

गल्फ टूडे की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है जब मुस्लिमों ने टाइम्स स्क्वायर जैसी चर्चित जगह पर नमाज पढ़ी है। इस कार्यक्रम के आयोजकों ने बताया कि अमेरिका में रह रहे मुस्लिम चाहते थे कि रमजान को न्यूयॉर्क सिटी के इस बहुचर्चित स्थान पर मनाया जाए और दूसरों को यह बताया जाए कि इस्लाम एक अमन पसंद धर्म है। आयोजकों ने कहा कि इस्लाम को लेकर पूरी दुनिया में कई गलत धारणाएं हैं।
आयोजकों ने कहा- हम सभी लोगों को अपने धर्म के बारे में बताना चाहते थे जो इसके बारे में नहीं जानते थे। इस्लाम अमन का मजहब है। मुस्लिमों का पवित्र रमजान महीना शनिवार को शुरू हुआ। चांद दिखाई देने के बाद रमजान शुरू होने का ऐलान किया गया था। वहीं नमाज के बाद महीने के पहले इफ्तार के मौके पर 1,500 भोजन के डिब्बे बांटे गए। ये उन लोगों के लिए थे जिन्होंने इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए मॉन्ट्रियल से यात्रा की थी।
सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय यूएई निवासी हसन सजवानी लिखते हैं, 'सड़क पर नमाज पढ़ने से लोगों को असुविधा होती है। अकेले न्यूयॉर्क में 270 से ज्यादा मस्जिदें हैं और नमाज पढ़ने के लिए ज्यादा अच्छा स्थान हैं। अपने धर्म का प्रदर्शन करने के लिए लोगों का रास्ता रोकने की कोई जरूरत नहीं है। यह वह नहीं है जो इस्लाम हमें सीखाता है। कुछ सोशल मीडिया उपयोगकर्ता चिंतित हैं कि टाइम्स स्क्वायर का गहन परिवेश चिंतन और प्रार्थना के लिए अनुकूल नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications