स्टाफ को 'अप्रैल फूल' बनाने के लिए US की फर्स्ट लेडी बन गईं फ्लाइट अटेंडेंट, जानिए कैसा था रिएक्शन

वॉशिंगटन। अमेरिका की प्रथम महिला जिल बाइडेन ने मीडिया और अपने स्टाफ के साथ एक अनोखा प्रैंक कर उनको अप्रैल फूल बनाया है। जिल बाइडेन ने ये प्रैंक तब किया जब वे कैलिफोर्निया से वाशिंगटन लौट रही थीं। विमान में जिल बाइडेन और उनका स्टाफ, सीक्रेट सर्विस और माीडियाकर्मी यात्रा कर रहे थे। इस दौरान जिल बाइडेन ने आइसक्रीम सर्व की। उन्होंने इस दौरान अपने भेष में बदलाव किया था।

First lady Jill Biden played an April Fools prank on members of the media on a flight

विमान में लंच सर्विस के दौरान जिल बाइडेन ने 'जैस्मिन' नाम की प्लेट लगाकर, एक फ्लाइट अटेंडेंट के भेष में सभी को डव आइसक्रीम बांटी। उन्होंने काले रंग का मास्क और काले रंग का पैंट-सूट पहना हुआ था और विग लगा रखी थी। आइसक्रीम बांटकर जाने के बाद कुछ मिनट बाद 'जैस्मिन' इस बार बिना विग के सबके सामने हंसते हुए और अप्रैल फूल्स कहते हुए आईं तब सबको मालूम चला कि फ्लाइट अंटेडेंट के भेष में जिल बाइडेन थीं।

प्रथम महिला के सहयोगियों ने मीडिया को बताया कि 'जैस्मिन' की असली पहचान मालूम चलने के बाद वे भी उतने ही चकित थे। अपने 2019 के संस्मरण 'व्येहर द लाइट एंटर्स' में बाइडेन ने स्वीकार किया था कि उन्हें मजाक करना बहुत पसंद है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो इससे पहले भी जब बराक ओबामा राष्ट्रपति हुआ करते थे और जो बाइडेन उपराष्ट्रपति थे। जिल बाइडेन ने एक बार खुद को एक ओवरहेड कंपार्टमेंट में छिपा लिया था और सब लोगों को हैरान कर दिया था।

जिल बाइडेन यूनाइटेड फॉर्म वर्कर्स को स्पीच देने के लिए कैलिफोर्निया गई थीं। वहीं पर उन्होंने एक कोरोना वायरस वैक्सीन साइट को भी विजिट किया। माना जाता है कि, जिल बाइडेन अक्सर अपने आसपास पॉजिटिव माहौल रखना पसंद करती हैं। जिल बाइडेन जो बाइडेन की दूसरी पत्नी हैं। दोनों ने 1977 में शादी की थी। जो बाइडेन के पहली शादी से तीन बच्चे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+