अमेरिका में कोरोना पॉजिटिव कुत्ते की मौत, जांच में सामने आई चौंकाने वाली बात
न्यूयॉर्क। कोरोना वायरस ने अमेरिका में तबाही मचा रखी है। अब तक कोरोना से अमेरिका में 1.5 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका में इंसान ही नहीं जानवर भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। न्यू यॉर्क में कोविड-19 से पीड़ित 'जर्मन शेफर्ड' कुत्ते की मौत हो गई है। किसी कुत्ते के कोरोना वायरस से संक्रमित होने का यह पहला पुष्ट मामला है। कुत्ते का नाम बडी था और जर्मन शेफर्ड नस्ल का वह कुत्ता 7 साल का था।

स्टेटन आइलैंड के रॉबर्ट और एलिसन माहनी ने 'नेशनल जियोग्राफिक' को बताया कि उनके सात साल के कुत्ते 'बडी' को अप्रैल माह के मध्य में सांस लेने में दिक्कत होने लगी थी और वह कई हफ्ते तक संक्रमण की चपेट में रहा। एक पशु चिकित्सक ने मई में बडी की जांच की जिसमें उसके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। अमेरिका के कृषि विभाग ने जून में जानकारी दी थी। कुत्ते के मालिक रॉबर्ट मैहोनी न्यूयॉर्क में रहते हैं और वह भी अप्रैल में ही कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।
'बडी' की हालत और खराब होने पर 11 जुलाई को उसे दर्द रहित मौत दे दी गई। कुत्ते के खून की जांच में प्रतिरोधक प्रणाली के कैंसर की भी जानकारी मिली है। फिलहाल यह साफ नहीं है कि उसकी मौत कोरोना संक्रमण से हुई है या नहीं। अमेरिका ने अब तक कई पशुओं में कोरोना की पुष्टि की है। सरकार के मुताबिक, अब तक 12 कुत्ते, 10 बिल्लियां, एक शेर और एक बाघ कोरोना की चपेट में आ चुके हैं।
विभाग ने कहा कि पशुओं से कोरोना वायरस फैलने के प्रमाण नहीं मिले हैं लेकिन ऐसा लगता है कि कुछ परिस्थितियों में लोगों से यह संक्रमण पशुओं तक फैल सकता है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका में पिछले 24 घंटे में 68 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं और 1465 लोगों की मौत हो गई है। यह लगातार तीसरा दिन है, जब अमेरिका में 1200 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications