China: WHO की टीम पहुंचते ही 8 महीने बाद सामने आई कोरोना से पहली मौत

First Covid Death in China: बीजिंग। गुरुवार को चीन में 8 महीने बाद कोरोना वायरस से पहली मौत दर्ज हुई है। ये ऐसे समय में है जब विश्व स्वास्थ्य संगठन की 10 सदस्यीय टीम आज ही चीन पहुंची है जहां यह महामारी की शुरुआत को लेकर उठ रहे संदेहों के जवाब ढूढ़ेंगी। इसके साथ ही पूरी दुनिया में कोरोना वायरस का एक नया स्ट्रेन फैल रहा है जिसे लेकर भी विश्लेषक चिंता जता रहे हैं।

Coronavirus

चीन के वुहान से ही इस महामारी की शुरुआत हुई थी जिससे अब तक 9.1 करोड़ पूरी दुनिया में संक्रमित हो चुके हैं और लगभग 20 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। पूरी दुनिया इस समय इस वायरस की दूसरी या तीसरी लहर झेल रही है जो न सिर्फ लोगों की जिंदगियां निगल रहा है बल्कि कड़े प्रतिबंधों के चलते अर्थव्यवस्था पर भी तगड़ी मार पड़ी है।

चीन में दर्ज हुई पहली मौत
चीन, जहां से इस वायरस की शुरुआत हुई थी, में भी एक बार फिर ये वायरस सक्रिय हो गया है जिसके चलते चीन ने हेबेई प्रांत के कई शहरों में सख्त लॉकडाउन लगाया है। इस बीच हेबेई प्रांत में कोरोना वायरस से पहली मौत हुई है। वायरस से पहली मौत ने लोगों में गुस्सा भी भर दिया है। चीन के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीबो (Wibo) पर हेबेई में वायरस से नई मौत (New virus death in Hebei) को पोस्ट के बाद 10 करोड़ व्यूज मिल चुके हैं।

एक यूजर ने लिखा 'मैने लंबे समय से वायरस से मौत शब्द नहीं चुना। ये चौंकाने वाला है। उम्मीद करता हूं कि महामारी जल्द गुजर जाए।'

क्वारंटाइन करेगी जांच टीम
कोरोना वायरस से मौत की जानकारी ऐसे समय में आई जब डब्ल्यूएचओ की टीम चीन में पहुंच चुकी है। लंबे समय से चल रहे गतिरोध के बाद चीन ने WHO की इस जांच टीम को आने की अनुमति दी जिसके बाद यह टीम वुहान पहुंची। डब्ल्यूएचओ टीम वुहान में कोरोना वायरस की शुरुआत को लेकर किए जा रहे चीन के दावों की जांच करेगी। कई देशों ने चीन पर कोरोना वायरस को लेकर जानकारी छिपाने का आरोप लगाया था।

WHO टीम का नेतृत्व कर रहे पीटर बेन एम्बरेक ने कहा कि "जांच शुरू करने से पहले समूह के सभी सदस्य दो सप्ताह तक होटल में क्वारंटाइन करेंगे। लेकिन उन्होंने कहा कि ये एक लंबी यात्रा हो सकती है जिससे हम ये समझ सकें कि क्या हुआ था।"

चीन कहता रहा है कि शायद वुहान वो जगह न हो जहां से ये वायरस शुरू हुआ हो बल्कि वुहान में शायद ये पहली बार पहचाना गया हो। चीन का इशारा इस बारे में है कि शायद ये वायरस किसी और देश में पैदा हुआ हो और वहां से चीन पहुंचा हो।

एम्बरेक ने कहा कि 'मुझे नहीं लगता कि शुरुआत में ही हमारे पास कोई स्पष्ट जवाब होगा लेकिन हम इसके लिए आगे बढ़ते रहेंगे।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+