रूस में दी जीका ने दस्तक, रूस की एजेंसी ने की पुष्टि
मॉस्को। खतरनाक जीका वायरस ने रूस में भी दस्तक दे दी है। रूस की एजेंसी रोसपोट्रब्नाडजॉर ने की पुष्टि की है लेकिन अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं।

रूस की एक महिला को जीका वायरस से संक्रमित पाया गया है। यह महिला पिछले दिनों डॉमिनिकन रिपब्ल्कि से मॉस्को लौटी है। महिला को बुखार था और उसके शरीर पर चकत्ते पड़े हुए थे।
क्या हैं जीका से निबटने के लिए भारत की तैयारियां
इस महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया तो वहां पर जीका वायरस की पुष्टि हुई। रोसपोट्रब्नाडजॉर एजेंसी के अधिकारियों ने कहा है कि रूस पहले से ही जीका वायरस से निबटने को तैयार था।
अधिकारियों की ओर से जानकारी दी गई है कि रूस के सभी मेडिकल इंस्टीट्यूशंस को हर बुखास को डाइग्नोस करने और मरीजों की मदद करने के लिए पहले ही कह दिया गया था।
पीड़ित महिला को जीका बुखार का टेस्ट कराने की सलाह दी गई थी। फिर इसे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था। एजेंसी के मुताबिक एक लैब जो डॉमेस्टिक डाइग्नोस किट का प्रयोग कर रही है, उसने मरीज के शरीर में जीका वायरस के होने की पुष्टि की।
इस महिला का नाम नहीं बताया गया है। अधिकारियों के मुताबिक मॉस्को में इस महिला की हालत बिगड़ती ही जा रही थी। उसके शरीर पर चकत्ते पड़ गए थे। जबसे उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया तब से ही उसे अकेले वॉर्ड में रखा गया है।
फिलहाल इसकी हालत में सुधार है लेकिन इसे अस्पताल से अभी छुट्टी नहीं दी जाएगी। वहीं, कोलंबिया में जीका से हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। यहां पर अब तक 5,000 गर्भवती महिलाओं में जीका का संक्रमण पाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications