चिली में सामने आया इंसानों में पहला 'Bird Flu' का मामला, फ्लू के गंभीर लक्षण
Bird Flu:चिली में इंसानों में बर्ड फ्लू का पहला मामला सामने आया है। 53 साल के व्यक्ति में यह संक्रमण पाया गया है, फिलहाल मरीज की हालत स्थिर है। उसका इलाज चल रहा है।

Bird Flu: दुनियाभर में कोरोना महामारी ने जमकर कोहराम मचाया और लाखों लोगों की इसकी वजह से जान चली गई। अब बर्ड फ्लू का खतरा लोगों पर मंडरा रहा है। चिली में इंसानों में बर्ड फ्लू का पहला मामला सामने आया है। देश के स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से इसकी पुष्टि की गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बयान जारी किया गया है उसमे कहा गया है कि 53 साल के एक व्यक्ति में यह फ्लू पाया गया है। व्यक्ति को गंभीर इंफ्लुएंजा के लक्षण थे। फिलहाल मरीज की हालत स्थिर है। सरकार इसकी जांच कर रही है कि आखिर कैसे मरीज में बर्ड फ्लू का संक्रमण पहुंचा है, साथ ही यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि जो लोग इस मरीज के संपर्क में आए थे क्या उन्हें भी यह संक्रमण है।
चिली पिछले साल जंगली जानवरों में H5N1 बर्ड फ्लू का संक्रमण पाया गया था। हाल ही में जिस तरह से इंडस्ट्रियल फार्म्स में बर्ड फ्लू के मामले सामने आए थे उसके बाद सरकार ने मुर्गियों के निर्यात पर रोक लगा दी थी। इंडस्ट्रियल बर्ड फ्लू केस की बात करें तो यह अर्जेंटीना, में भी सामने आ चुका है, लेकिन दुनिया में मुर्गियों का सबसे बड़ा निर्यातक देश ब्राजील फिलहाल इस फ्लू की चपेट से बाहर है। चिली के स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि यह वायरस पक्षियों से पानी में रहने वाले जीवों और यहां से इंसानों में आ सकता है। अभी तक इंसानों से इंसान के बीच इस संक्रमण के फैलने का कोई मामला सामने नहीं आया है।
इस साल की शुरुआत में इक्वाडोर ने इस बात की पुष्टि की थी कि पहला बर्ड फ्लू संक्रमण का मामला 9 साल की बच्ची में आया था। ग्लोबल हेल्थ अधिकारियों की बात करें तो उनका कहना है कि इंसानों के बीच इस संक्रमण के फैलने का खतरा काफी कम है। लेकिन वैक्सीन बनाने वाली कंपनियो ने इसकी वैक्सीन को बनाना शुरू कर दिया है। अगर किसी स्थिति में यह संक्रमण इंसानों से इंसानों के बीच फैलता है तो यह वैक्सीन काफी कारगर साबित हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications