Operation Kaveri: सूडान से जेद्दाह के लिए रवाना हुए 278 भारतीय, जल्द होगी स्वदेश वापसी
सूडान में फंसे भारतीयों का पहला जत्था सऊदी अरब के शहर जेद्दाह के लिए रवाना हो गया है। इस बैच में कुल 278 नागरिक हैं। इनको सूडान पोर्ट से आईएएनएस सुमेधा के जरिए जेद्दाह लाया जा रहा है।

अफ्रीकी देश सूडान में पिछले 10 दिनों से चारों ओर कत्लेआम मचा हुआ है। इस तनाव के बीच बाहरी देश अपने नागरिकों को यहां से निकाल रहे हैं। भारत के भी लगभग 4,000 नागरिक सूडान में फंसे हुए हैं। भारत ने अपने नागरिकों को निकालने के लिए सोमवार को 'ऑपरेशन कावेरी' शुरू किया है।
विदेश मंत्रालय के मुताबिक भारतीय युद्धपोत INS सुमेधा से 278 लोगों को लेकर पहला जत्था रवाना हुआ है। ये सूडान से सऊदी अरब के शहर जेद्दाह पहुंचेंगे। जेद्दाह पहुंचने के बाद इनको इंडियर एयर फोर्स के विमान से भारत लाया जाएगा।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने सूडान में फंसे भारतीयों की तस्वीरें ट्वीट की हैं। तस्वीरों में भारतीय नागरिकों को आईएएनएस सुमेधा पर सवार हुए दिखाई दे रहे हैं। केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ऑपरेशन कावेरी की निगरानी कर रहे हैं।
इससे पहले भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा था कि सऊदी अरब के जेद्दा में भारत को दो IAF C-130J विमान स्टैंडबाय मोड पर तैनात हैं। इन्हीं विमानों के जरिए भारतीय नागरिकों की स्वदेश वापसी होगी। जेद्दाह तक भारतीय नागरिकों को पहुंचाने की जिम्मेदारी आईएएनएस सुमेधा की है।
इससे पहले एस जयशंकर ने ट्वीट करते हुए बताया था कि ऑपरेशन कावेरी के तहत 500 भारतीय सूडान के पोर्ट पर पहुंच गए हैं और बाकियों को भी सुरक्षित स्थान पर लाने की तैयारी की जा रही है, ताकि वहां से उन्हें जल्द से जल्द सुरक्षित भारत लाया जा सके।












Click it and Unblock the Notifications