आसमान में दिखी आग के गोले जैसी उड़ती वस्तु, कैमरे में कैद हुआ दुर्लभ नजारा, देखिए Video
कनाडा के शहर ओंटारियो में एक दुर्लभ खगोलीय घटना देखने को मिली है। इस घटना को यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA) के कैमरे में कैद किया गया। स्पेस एजेंसी ने कहा कि इस घटना का पहले से अनुमान लगाया गया था।
Moving Asteroid in Ontario: कनाडा के शहर ओंटारियो में एक दुर्लभ खगोलीय घटना देखने को मिली है। इस घटना को यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA) के कैमरे में कैद किया गया। स्पेस एजेंसी ने कहा कि इस घटना का पहले से अनुमान लगाया गया था। ये अब तक खगोलीय साइंस के इतिहास में छठवीं घटना है, जो अपने आप में विचित्र है।

एक मीटर व्यास का उल्का
यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA) के अनुसार उल्कापिंड का नाम C8FF042 है। वो लगभग लगभग एक मीटर व्यास का था। जे कि कनाडा के ओंटारियो में रात के आसमान में एक आग का गोला के तहत उड़ते हुए देखा गया। घटना को लेकर यूरोपीय स्पेस एजेंसी ने ट्विटर पर लिखा," करीब एक मीटर का एक ऑब्जेक्ट ने में पृथ्वी की ऊपरी सतह को हिट किया। ये आश्चर्यजनक था"।
Well, here's a BEAUTIFUL view of the bolide from the camera that looks up at the Tower... pic.twitter.com/cxl1lrVeM8
— Scott Sutherland, Science Writer (he/him) (@ScottWx_TWN) November 19, 2022
पहले ही हो गया था अनुमान
अमेरिकी न्यूज न्यूजपेपर न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि अमेरिकी Meteor सोसाइटी के ऑपरेशन मैनेजर माइक हैंके को जर्मनी में किसी से सुबह 4 बजे EST के आसपास उल्कापिंड के बारे में फोन आया। हैंके ने कहा कि उल्कापिंड के बारे में संदेश लगभग तीन घंटे पहले ही प्रसारित होने लगे थे। उन्होंने कहा, "जब ये चीजें होती हैं, तो स्पेस साइंटिस्ट्स घटना से जुड़ी हर चीज जानना चाहते हैं। साथ ही ये भी पता लगया जाता है कि इस खगोलीय घटना का क्या प्रभाव हुआ।
ऐतिहासिक घटना
स्पेस साइंस के जगत में ये एक ऐतिहासिक घटना थी। ये छठवीं बार है जब एक बेहद छोटा उल्कापिंड पृथ्वी के नजदीक दिखा। ESA के अनुसार 2008 के बाद से पृथ्वी से टकराने से पहले अंतरिक्ष में पांच अन्य वस्तुओं का पता चला है। कनाडा में आसमान में दिखी चमकीली वस्तु छठवीं खगोलीय घटना है। इस घटना को टोरंटो में उल्कापिंड को अर्थ कैम के 'टॉवर व्यू' कैमरे ने कैद किया था।
वीडियो में दिखा खूबसूरत नजारा
यूरोपीय स्पेस एजेंसी के कैमरे में क्षुद्र ग्रह की कैद की गई तस्वीर दुर्लभ तस्वीरों में से एक है। ईएसए ने इस उल्का को C8FF042 नाम दिया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि ऑब्जेक्ट एक टावर के बेहद करीब से गुजरता है। जिसके बाद उसकी लपटें आसमान ने लंबाई में फैल जाती हैं।
शनिवार को देखा गया उल्कापिंड
न्यू यॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक सौर मंडल में वस्तुओं को ट्रैक करने वाले माइनर प्लानेट सेंटर ब्रांटफोर्ड ओंटारियो के ऊपर शनिवार को लगभग 3:27 पूर्वाह्न EST (1:57 बजे IST) पर उल्का ने पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश किया। माइनर प्लैनेट सेंटर ने कहा कि उल्कापिंड की रफ्तार काफी तेजी थी। इसे कनाडा के टक्सन में एरिजोना के पास माउंट लेमन सर्वे में ली गई तस्वीरों में देखा गया।












Click it and Unblock the Notifications