रूस के मेडिकल कॉलेज में आग से दो भारतीय छात्राओं की मौत
मॉस्को।रूस की राजधानी मॉस्को से 400 किलोमीटर दूर स्थित स्मोलेंस्क मेडिकल एकेडमी में भयंकर आग लग गई। इस आग में दो भारतीय छात्राओं के जलकर मरने की खबरें हैं। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है।

सुषमा ने ट्विटर पर लिखा है कि हमने दो भारतीय लड़कियों को खो दिया है। ये दोनों लड़कियां महाराष्ट्र की रहने वाली थीं और स्मोलेंस्क मेडिकल एकेडमी में पढ़ रही थी। आग लगने की घटना में दोनों की मौत हो गई है।
विदेश मंत्री के मुताबिक इस घटना में कुछ छात्र घायल भी हैं, लेकिन वे खतरे से बाहर हैं। इन लड़कियों के शव मंगलवार को मॉस्को लाए जाएंगे और यहां से इन्हें मुंबई लाया जाएगा।
स्थानीय मीडिया ने अधिकारियों के हवाले से बताया है कि एकेडमी की जिस इमारत में आग लगी थी, उसमें से करीब 200 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications