फ्रांस में सात मंजिला बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 5 बच्चों समेत 10 लोगों की दर्दनाक मौत

बिल्डिंग में आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है और गृहमंत्री अब राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात करेंगे।

FRANCE FIRE

France Fire: फ्रांस के लियॉन शहर में एक रिहायशी इमारत में भीषण आग लगने से 10 लोगों की मौत हो गई है, जिसमें 5 बच्चे शामिल हैं। लियॉन शहर के स्थानीय प्रशासन ने बताया कि,लियॉन शहर के पास वाउलक्स-एन-वेलिन में एक रिहायशी इमारत में शुक्रवार सुबह आग लगने से पांच बच्चों समेत दस लोगों की मौत हो गई।

आग लगने से भारी तबाही

लियॉन और रोन क्षेत्र के स्थानीय प्राधिकरण ने कहा कि, इस समय आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटनास्थल पर करीब 170 दमकलकर्मी मौजूद हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, आग शुक्रवार की सुबह वाउल्क्स-एन-वेलिन में एक सात मंजिला आवासीय इमारत में लगी। स्थानीय प्रशासन ने कहा कि आग लगने वाली जगह पर सुरक्षा घेरा बना दिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक,आग बुझाने की कोशिश करने के दौरान दो दमकलकर्मी भी घायल हुए हैं और स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नीचे वाली बिल्डिंग में आग लगने के बाद आग काफी तेजी से ऊपर की तरफ फैलती चली गई और चुंकी रात सुबह करीब 3 बजे (स्थानीय समय) लगी थी, लिहाजा सोते हुए लोगों को खुद को बचाने का काफी कम मौका मिल पाया। रिपोर्ट के मुताबिक, आग लगने की वजहों की जांच के आदेश दे दिए गये हैं और फ्रांस के गृहमंत्री जेराल्ड डार्मैनिन ने कहा है, कि वो आग लगने की इस घटना को लेकर राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात करेंगे। (तस्वीर- प्रतीकात्मक)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+