Fire in Aiffel Tower: एफिल टॉवर में Christmas से पहले बड़ा हादसा, लिफ्ट में आग, 1200 पर्यटक निकाले गए बाहर

Fire in Aiffel Tower: पेरिस में मंगलवार को एक बड़ी आग की घटना सामने आई। यहां एफिल टॉवर देखने पहुंचे पर्यटकों जान पर बन आई। एक रिपोर्ट के मुताबिक एफिल टावर की लिफ्ट में अचानक आग लग गई, जिससे वहां अफरातफरी का माहौल देखा गया। हालांकि टॉवर के अंदर मौजूद सभी 1200 पर्यटकों के साथ कर्मचारियों को बाहर निकाल लिया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, आग की यह घटना टॉवर की दूसरी मंजिल पर हुई। आग पर नियंत्रण के लिए पेरिस के अग्निशमन विभाग को घंटों मशक्कत करनी पड़ी।

एफिल टॉवर में आग की घटना की रिपोर्ट के बाद लगभग 1,200 पर्यटकों को निकाला गया। जानकारी के मुताबिक, लिफ्ट शाफ्ट में केबल के अधिक गर्म होने के कारण लगी थी। दमकलकर्मियों को आग तक पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ी, लेकिन दोपहर तक स्थिति पर नियंत्रण पा लिया गया है।

Fire in Aiffel Tower

किस वजह से लगी आग?

रिपोर्ट के मुताबिक,एफिल टॉवर की लिफ्ट शाफ्ट में केबल के अधिक गर्म होने के कारण लगी थी। दमकलकर्मियों को आग तक पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ी, लेकिन दोपहर तक आग बुझ गई।

स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, फ्रांसीसी अधिकारियों ने पुष्टि की कि आग की लपटें सबसे पहले टावर की पहली और दूसरी मंजिल के बीच लिफ्ट शाफ्ट में देखी गईं। रिपोर्ट के मुताबिक, Roadgenius स्टेटिस्टिक्स डेटाबेस के मुताबिक, एफिल टॉवर दुनिया में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले टूरिस्ट स्पॉट में से एक है। एफिल टॉवर को देखने प्रतिदिन औसतन 15,000 से 25,000 पर्यटक यहां पहुंचते हैं।

बता दें कि इससे पहले यह घटना 1956 में एफिल टॉवर के टीवी कंट्रोल रूम में लगी आग की याद दिलाती है, जिससे गंभीर क्षति हुई थी और मरम्मत के लिए एक साल का समय लगा था। एफिल टावर को दुनिया भर में फ्रांस की पहचान के रूप में देखा जाता है।

यह टावर 1887 से 1889 के बीच तैयार हुआ और इसे विशेष रूप से 1889 के पेरिस विश्व मेले के लिए बनाया गया था। एफिल टावर का उद्देश्य उस समय की इंजीनियरिंग और वास्तुशिल्प क्षमता को प्रदर्शित करना था। एफिल टावर उस समय दुनिया की सबसे ऊंची संरचना थी, जिसकी ऊंचाई 330 मीटर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+