Japan: कोबे शहर के इमारत में लगी भीषण आग, 4 मरे, चार बुरी तरह झुलसे
पुलिस ने पुष्टि की है कि चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य चार लोगों को अस्पताल ले जाया गया, जिनकी उम्र 40 से 70 के बीच बताई जा रही है। ये सभी बेहोश थे।

Image: ANI
जापान के कोबे शहर में रविवार को एक अपार्टमेंट में भीषण आग लग गई। इस अगलगी की घटना में चार लोगों की मौत हो गई है जबकि चार लोग बुरी तरह से झुलस गए हैं। जापान टाइम्स की खबर के मुताबिक दमकलकर्मियों को रात करीब 1:35 बजे किसी व्यक्ति का फोन आया, जिसमें कहा गया कि पहली मंजिल की खिड़की से काला धुआं निकल रहा है। इसके बाद पुलिस राहत अभियान पर निकली।
पुलिस ने पुष्टि की कि चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य चार लोगों को अस्पताल ले जाया गया, जिनकी उम्र 40 से 70 के बीच बताई जा रही है। ये सभी बेहोश थे। बचावकर्मियों को आग पर काबू पाने में करीब एक घंटे का वक्त लगा। अधिकारियों के मुताबिक, कोबे के ह्योगो वार्ड में एक तीन मंजिला आवास की पहली मंजिल पर आग लगी थी। सभी शव पहली ही मंजिल पर पाए गए।
अधिकारियों ने कहा कि पहली मंजिल में 30 कमरे हैं जिनमें सभी आठ व्यक्ति पाए गए। द जापान टाइम्स ने निवासियों और मजदूरों के हवाले से लिखा है कि पहली मंजिल पर रहने वाले अधिकांश निवासी पेंशनभोगी और दिहाड़ी मजदूर थे। अधिकारियों ने कहा कि तीन मंजिला इमारत के लगभग 300 वर्ग मीटर में पहली और दूसरी मंजिल का 60 वर्ग मीटर जल गया।
Japan: 4 dead, 4 critically injured after fire at apartment in Kobe
Read @ANI Story | https://t.co/dt2dPFRQDC#Japan #kobe #fire pic.twitter.com/ZQdbPMPFFJ
— ANI Digital (@ani_digital) January 22, 2023












Click it and Unblock the Notifications