Iraq university: उत्तरी इराक विश्वविद्यालय के छात्रावास में लगी भीषण आग, 14 लोगों की मौत
Fire at Iraq university: उत्तरी इराक विश्वविद्यालय के छात्रावास में शुक्रवार शाम भीषण आग लगी। जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई और 18 घायल हो गए हैं। स्थानीय स्वास्थ्य निदेशालय के प्रमुख ने बताया कि घटना एरबिल के सोरन शहर में हुई है।
सोरन शहर के स्वास्थ्य निदेशालय के प्रमुख कामराम मुल्ला मोहम्मद के मुताबिक आग पर काबू पा लिया गया है। हालांकि सरकारी मीडिया ने मरने वालों की संख्या की पुष्टि की है। स्थानीय समाचार एजेंसी रुडॉ ने बताया कि आग शुक्रवार रात तक बुझाई गई थी। (खबर में अधिक जानकारी के लिए इंतजार है)













Click it and Unblock the Notifications