चीन की फूड पैकेजिंग कंपनी के कर्मियों पर मौत बनकर टूटी आग, 18 की मौत 13 झुलसे
चीन के शेंदोंग प्रांत की एक गाजर पैक करने वाली कंपनी में अचानक से आग लग गई। इससे पहले आग से बचकर कर्मचारी कंपनी से बाहर निकल पाते, आग मौत बनकर उन पर टूट पड़ी। पैकेजिंग कंपनी के 18 कर्मचारियों की जलकर मौत हो गई। 13 अन्य बुरी तरह से आग की चपेट में आकर झुलस गए। कंपनी में आग लगने के दौरान लगभग 140 कर्मचारी अंदर काम रहे थे। जबकि 105 लोग आग से सुरक्षित निकाल लिए गए। अभी तक चार लोग घटना के दौरान मिसिंग हैं।

स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि शेंदोंग प्रांत के शोउगुएंग शहर स्थित लोंगुयान फूड कंपनी की फैक्ट्री में आग लग गई। आग की चपेट में आकर 18 लोगों की मौत हो गई। जबकि 13 लोग झुलस गए।
झुलसे लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने फैक्ट्री के प्रबंधक को हिरासत में ले लिया है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications