ईमेल विवाद पर आखिरकार हिलेरी क्लिंटन ने कहा आय एम सॉरी

वॉशिंगटन। अमेरिका में वर्ष 2016 में होने वाले राष्‍ट्रपति चुनाव डेमोकेट्रिक पार्टी की उम्‍मीदवार हिलेरी क्लिंटन के लिए इस बार काफी खास हैं। ऐसे में हिलरी नहीं चाहती हैं कि किसी भी तरह का विवाद उनकी इमेज को बिगाड़े। शायद इसलिए हिलेरी ने उस विवाद के लिए माफी मांगी है जिसे लेकर वह अब तक चुप थीं और कुछ भी बोलने से इंकार कर रही थी।

hillary-clinton-says-i-am-sorry

डेमोक्रेट कैंडीडेट हिलेरी क्लिंटन पर स्‍टेट सेक्रेटरी का पद संभालते हुए अपने प्राइवेट ई-मेल अकाउंट के प्रयोग का आरोप लगा था। हिलेरी ने इसके लिए माफी मांगी है और इसे अपनी एक गलती बताया है। इस विवाद के कारण उनका चुनाव प्रचार प्रभावित हो रहा है।

उन्होंने एबीसी न्यूज से कहा, ‘हालांकि इसे अनुमति दे दी गई लेकिन मुझे दो अकाउंट इस्तेमाल करने चाहिए थे। एक निजी काम के लिए और दूसरा काम से संबंधित ई-मेल होना चाहिए था।'

हिलेरी (67) ने पहले विवाद को लेकर दुख जताने से इंकार कर दिया था लेकिन इस विवाद से उनके प्रचार पर प्रभाव पड़ रहा था और विरोधी उनकी आलोचना कर रहे थे।

हिलेरी के मुताबिक अगर वह पहले जवाब देती तो अच्छा था। लेकिन उन्‍हें इसकी जरूरत नहीं महसूस नहीं हुई। उन्होंने तब ‘गलती' मानी जब ई-मेल विवाद के कारण राष्ट्रपति के लिए उनके चुनाव प्रचार के पटरी से उतरने का खतरा पैदा हो
गया।

हाल के चुनावों से पता चलता है कि कुछ मुख्य राज्यों में वह अपने निकटतम डेमोक्रेट प्रतिद्वंद्वियों से पिछड़ रही हैं और उनकी लोकप्रियता कम हुई है। हिलेरी ने तर्क दिया कि उन्होंने कानून का उल्लंघन नहीं किया क्योंकि उस वक्त इसकी अनुमति थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+