Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

भारत में रिलीज से पहले US में The Vaccine War की स्पेशल स्क्रीनिंग, विवेक अग्निहोत्री ने गिनाईं उपलब्धियां

The Vaccine War Film: 'द कश्मीर फाइल्स' फेम फिल्ममेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' को लेकर जमकर सुर्खियों में हैं। पूरी फिल्म भारत की सफल कोविड-19 वैक्सीन बनाने पर बेस्ड है। जिसकी स्पेशल स्क्रीनिंग अमेरिका में रखी गई।

सितंबर में भारत में 'द वैक्सीन वॉर' की रिलीज से पहले इंडिया फॉर ह्यूमैनिटी टूर के तहत अमेरिका में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई, जिसके बाद मीडिया से बात करते हुए विवेक अग्निहोत्री ने कहा कि वो भारत की वैज्ञानिक उपलब्धि को विश्व मंच पर प्रदर्शित करना चाहते थे।

The Vaccine War

अमेरिका के मैरीलैंड में मीडिया से बात करते हुए विवेक अग्निहोत्री ने कहा कि मैं भारत की इस महान वैज्ञानिक उपलब्धि को विश्व मंच पर प्रदर्शित करना चाहता था। भारत और अमेरिका ने सहयोग किया और दोनों देशों के बीच आपसी समझ और सहयोग था, और हमने कई अविकसित देशों की मदद करने की दिशा में बहुत काम किया है।

यूएस में फिल्म दिखाने पर क्या बोले अग्निहोत्री

उन्होंने आगे कहा कि इसलिए मैंने सोचा कि यह अहम है, क्योंकि जब COVID ​​हो रहा था तो यह (अमेरिका) केंद्र था। पूरी दुनिया अमेरिका की तरफ देख रही थी और भारत ने एक लोकतंत्र के रूप में वह भूमिका निभाई। इसलिए मैंने सोचा कि यहां (अमेरिका) से शुरुआत करना और इसे लोगों को दिखाना और उनका रिएक्शन हासिल करना और फिर जाकर इसे भारत में रिलीज करना अच्छा है।

Recommended Video

    भारत में रिलीज से पहले US में The Vaccine War की स्पेशल स्क्रीनिंग

    वैक्सीन और संघर्ष का सफर

    'द वैक्सीन वॉर' उन वैज्ञानिकों और 130 करोड़ लोगों की विजय की कहानी बयां करेगी, जिन्होंने कोविड-19 काल में अंजान वायरस में लड़ाई लड़ी। अग्निहोत्री ने इस महीने की शुरुआत में सोशल मीडिया पर फिल्म का टीजर रिलीज किया था। इस फिल्म में नाना पाटेकर, अनुपम खेर और पल्लवी जोशी जैसे कलाकार सुर्खियां बटोर रहे हैं।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+