The kerala story: धर्म परिवर्तन की 'फैक्ट्री' से ISIS में भर्ती तक.. 32 हजार हिन्दू लड़कियों से धोखे की कहानी

2016 में केरल की खुफिया शाखा ने धर्म परिवर्तन पर एक रिपोर्ट तैयार की थी। इसमें 2011 से 2015 तक केरल में 5,975 लोगों ने धर्म परिवर्तन किया था।

The kerela story trailor

विपुल शाह की बहुचर्चित फिल्म द केरल स्टोरी का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म की कहानी केरल में धर्मांतरण मुद्दे को लेकर है। 5 महीने पहले टीजर के बाद से ही यह फिल्म चर्चा में रहा था लेकिन ट्रेलर के आने के बाद इस फिल्म को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

ट्रेलर में केरल के हिंदू परिवार की शालिनी उन्नीकृष्णन के फातिमा बनने के दर्दनाक सफर को दिखाया गया है। फिल्म मेकर्स का दावा है कि मूवी में सच्ची घटनाएं दिखाई गई हैं। इसके जरिए राज्य के आईएसआईएस कनेक्शन का पर्दाफाश करने की एक शानदार कोशिश की गई है।

यह फिल्म केरल में कथित रूप से लापता हुई 32 हजार महिलाओं के पीछे की घटनाओं का खुलासा करती है। यह फिल्म 5 मई को रिलीज होगी। इसका निर्देशन सुदीप्तो सेन ने किया है। फिल्म के निर्माता चर्चित विपुल शाह ने किया है। वे इससे पहले फोर्स, कमांडो, नमस्ते इंग्लैंड आदि फिल्मों से जुड़े रहे हैं।

फिल्म में मुख्य भूमिका में अदा शर्मा दिखाई दे रही हैं। यह केरल के अलग-अलग हिस्सों में रहने वाली तीन लड़कियों की कहानी का कंपाइलेशन है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे हजारों लड़कियों को धर्म परिवर्तन कराकर उन्हें मुसलमान बनाया गया और उन्हें आतंकवाद में ढकेला गया।

इस्लामिक जिहाद की सच्ची घटना?
ट्रेलर में एक इंटेरोगेशन का दृश्य आता है जहां अदा शर्मा के किरदार शालिनी से पूछा जाता है कि उसने ISIS कब ज्वाइन किया? शालिनी बताती है कि क्यों जॉइन किया, से अधिक कैसे जॉइन किया यह जानना जरूरी है। इसके बाद लड़कियों को ब्रेनवॉश करने और उन्हें मिशन पर भेजने के लिए तैयार करने की कहानी दिखाई जाती है।

ट्रेलर में 2006 से लेकर 2011 तक केरल के मुख्यमंत्री रहे वी एस अचुतानंदन के एक कथित बयान का भी हवाला दिया गया है, जिसमें कहा गया कि अगले 20 वर्षों में केरल इस्लामिक स्टेट बन जाएगा। राज्य में धर्मांतरण की कलई खुलती है तो पता चलता है कि यह एक ग्लोबल एजेंडा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+