घर में मृत मिली 23 साल की एडल्ट फिल्म एक्ट्रेस, ट्रोल्स का शिकार होने के बाद आत्महत्या का शक
एडल्ट फिल्म एक्ट्रेस अगस्ट एम्स मंगलवार को अपने घर में मृत पाई गईं। अमेरिका के कैलिफॉर्निया में रह रहीं अगस्ट की मौत की पुष्टि मेडिकल ऑफिसर ने की। पुलिस ने मौत के कारण का खुलासा तो नहीं किया है लेकिन कहा जा रहा है कि अगस्ट ने आत्महत्या की है।
Recommended Video


कैलिफॉर्निया। एडल्ट फिल्म एक्ट्रेस अगस्ट एम्स मंगलवार को अपने घर में मृत पाई गईं। अमेरिका के कैलिफॉर्निया में रह रहीं अगस्ट की मौत की पुष्टि मेडिकल ऑफिसर ने की। पुलिस ने मौत के कारण का खुलासा तो नहीं किया है लेकिन कहा जा रहा है कि अगस्ट ने आत्महत्या की है। वो पिछले दिनों सोशल मीडिया ट्रोल्स का शिकार हुईं थीं।

फिल्म में काम करने से किया था मना
अगस्ट ने पिछले दिनों सोशल मीडिया पर लिखा था कि वो ऐसे शख्स के साथ काम नहीं करेंगी जिसने पहले गे पॉर्न में काम किया हो। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था जो भी कल के शो में मुझे रिप्लेस कर रही है वो ऐसे शख्स के साथ काम करेगी जो गे पॉर्न का हिस्सा रहा है।

होमोफोबिक होने का लगा था आरोप
इसके बाद अगस्ट पर होमोफोबिक होने के आरोप लगे थे। सोशल मीडिया पर लोगों ने उनसे पूछा था कि क्या वो होमोफोबिक हैं। इसके जवाब में अगस्ट ने लिखा था, 'मैं होमोफोबिक नहीं हूं। ज्यादातर लड़कियां उन लड़कों के साथ काम नहीं करतीं जिन्होंने गे पॉर्न में काम किया हो। ऐसा लड़कियां सुरक्षा कारणों की वजह से करती हैं। पता नहीं वो लोग अपनी निजी जिंदगी में क्या करते होंगे।'

आत्महत्या का शक
उनके इस ट्वीट के बाद से लोग उन्हें ट्रोल करने लगे थे। एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में उन्होंने खुद के डिप्रेशन में होने की बात भी कही थी। कहा जा रहा है कि उन्होंने डिप्रेशन के चलते ही आत्महत्या की
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications