हेलेन शादी प्लान कर रही थीं और वो हत्या की तैयारी कर रहे थे
हेलेन बच्चों के लिए कहानियां लिखने वाली कामयाब लेखिका थीं और उन्होंने पॉपुलर सिरीज़ 'इलेक्ट्रा बाउन' के साथ 20 से अधिक नाटक लिखे.
साल 2011 में अपने पति की मौत के बाद ब्रितानी लेखिका हेलेन बेली की ज़िंदगी पूरी तरह बदल गई. अपने अकेलेपन से बचने के लिए हेलेन ने इंटरनेट का सहारा लिया और एक कामयाब ब्लॉगर बनीं. वो अपने जीवन में मुश्किलों दौर से गुज़र रहे लोगों से बात करती थीं.
इसी दौरान उनकी मुलाक़ात हुई ईयन स्टीवर्ड से जिसके बारे में उन्हें लगा कि वो उनके जीवनसाथी बन सकते हैं. लेकिन कुछ साल बाद स्टीवर्ड ने उनकी हत्या कर दी.
हेलेन बच्चों के लिए कहानियां लिखने वाली कामयाब लेखिका थीं और उन्होंने पॉपुलर सिरीज़ 'इलेक्ट्रा बाउन' के साथ 20 से अधिक नाटक लिखे.
वो मां जिसे बच्ची की लाश कुत्ते का पीछा करके मिली
उन्हें पति का चुंबन भी मार सकता है..
हेलेन उत्तरी लंदन के हाइगेट में अपने पति सिनफील्ड और अपने कुत्ते सॉसेज बोरिस के साथ रहती थीं. हेलेन और सिनफील्ड 22 सालों से एक दूसरे को जानते थे और 15 साल से शादीशुदा थे.
सुबह पत्नी थीं , दोपहर तक विधवा
लेकिन फरवरी 2011 में हेलेन की दुनिया बिखर गई. वो और उनके पति छुट्टियां मनाने के लिए बार्बाडोस गए थे जब सिनफील्ड समुद्र की तेज़ धार में फंस गए और उनकी मौत हो गई.
पति की मौत के बाद उन्होंने प्लानेट ग्रीफ के नाम से एक ब्लॉग लिखना शुरू किया जिसमें वो अपनी ज़िंदगी के बारे में लिखती थीं. अपने बारे में हेलेन ने अपने ब्लॉग में लिखा कि वो "नाश्ते पर पत्नी थीं और लंच आते-आते विधवा हो गईं."
बीमारों को सेक्स के लिए सरकारी मदद की मांग
वो फ़ेसबुक पर भी नज़र रखती थीं. इस दौरान उनके सामने एक व्यक्ति की तस्वीर आई जिसके बारे में उन्हें लगा कि वो उन्हें पहले से जानती हैं. अपने ब्लॉग में उन्होंने इस व्यक्ति को जीजीएचडब्ल्यू (यानी गॉर्जियल ग्रे हेयर विडोअर) कहा है.
हेलेन और जीजीएचडब्ल्यू की मुलाकातें बढ़ने लगीं. बाद में दोनों ने साथ मिलकर दक्षिणपूर्व इंलैड के हार्टफोर्डशायर में रॉयस्टोन में एक घर खरीदा और साथ रहने लगे. बीते साल अप्रैल में दोनों शादी का प्लान बना रहे थे जब अचानक एक दिन हेलेन लापता हो गईं. हेनेल के रिश्तेदारों और पड़ोसियों के अनुसार यह सामान्य नहीं था.
ख़ुद को बदसूरत समझने की 'बीमारी'
स्टीवर्ड ने पुलिस को बताया कि उन्हें हेलेन की एक चिट्ठी मिली है जिसमें उन्होंने कहा है कि उन्हें अपने लिए थोड़ा समय चाहिए और वो कुछ दिनों के लिए केंट के ब्रॉडस्टेयर चली गई हैं.
दुनिया भर में ढूंढ़ा, बस घर में नहीं
स्टीवर्ड ने हेलेन के फ़ोन पर कई संदेश भेजे और उन्हें फ़ोन करने के लिए लिखा. हेलेन के दोस्त और साथी डॉग वॉकर्स ने भी उनके फ़ोन पर कई संदेश भेजे. पुलिस भी उन्हें खोजने में जुटी रही. लेकिन जिस एक जगह पुलिस उनकी तलाश नहीं कर रही थी वो था हेलेन का अपना घर.
सत्तर साल बाद किसी महिला को मृत्युदंड
'हिना का गुनाह बस नौकरी करना था'
तीन महीने बाद इसी घर के गराज के नीचे एक सेप्टिक टैंक में हेलेन का शव मिला. रिपोर्ट से पता चला कि वो लंबे समय से नशा कर रही थीं. उनके शव के पास ही उनके प्यारे कुत्ते बोरिस का भी शव था.
स्टीवर्ड को लोग एक शांत व्यक्ति के रूप में जानते थे. साल 2010 में पत्नी डाएन की दक्षिण पूर्व इंग्लैंड में कैम्ब्रिजशायर में उनके घर पर मौत हो गई थी.
56 साल के स्टीवर्ड एक सिस्टम्स इंजीनिर थे लेकिन बाद में स्वास्थ्य कारणों से उन्होंने अपना काम छोड़ दिया था. उन्हें नींद नहीं आती थी जिस कारण डॉक्टरों ने उन्हें ज़ोपिक्लोन नाम की एक दवा दी थी. ये दवा बाद में हेलेन के शरीर में पाई गई थी.
पति ही निकला हत्यारा
रॉयस्टोन में हेलेन के पड़ोसी माविस डेविस का कहना है कि स्टीवर्ड कम बात करते थे और कुछ जानना हो तो उनसे लगभग ज़बर्दस्ती ही पूछना पड़ता था.
हेलेन के हत्या के मामले की सेंट अल्बन कोर्ट में सुनवाई के दौरान हत्या से पहले स्टीवर्ड के व्यवहार पर भी बात हुई.
सिडनी में भारतीय महिला की हत्या पर नाराज़गी
पूर्व पति ने की सामिया शाहिद की 'हत्या'
अप्रैल 11 को स्टीवर्ड ने हेलेन को गला दबा कर उनकी हत्या की. फिर वो अपने बेटे जेमी से मिलने चले गए. फिर वो बॉलिंग खेलने और फिर चीनी खाना खाने गए.
मामले की जांच कर रहे अधिकारियों ने ज्यूरी को बताया कि जांच के दौरान स्टीवर्ड ने उसमें कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई.
हेलेन की मौत के बाद स्टीवर्ड मालोर्का में छुट्टियां बिताने भी गए जिसके लिए उन्हें ज्वायंट अकाउंट से पैसे खर्च किए. बताया जाता है कि हेलेन के बाद 40 लाख मूल्य की संपत्ति के उत्तराधिकारी वही हैं.
हेलेन के लापता होने के तीन महीने बाद स्टीवर्ड पर उनकी हत्या के आरोप तय किए गए हैं.
पूर्व मिस वेनेज़ुएला और उनके ब्रितानी पति की हत्या
हनीमून हत्या मामले में पति बरी
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लि क करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
-
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Mathura News: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से ब्रज में उबाल! दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, CM योगी ने लिया एक्शन -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट












Click it and Unblock the Notifications