Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

US Army: टॉप अमेरिकी महिला अधिकारी बर्खास्त, जूनियर रैंक के पुरुष अफसरों का कर रही थी यौन शोषण

अमेरिकी सेना की एक महिला सेना अधिकारी मेगन सुलिवन को बर्खास्त कर दिया गया है। उन्हें जूनियर पुरुष अफसरों के यौन उत्पीड़न का दोषी पाया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 13 अक्टूबर को ही सुलिवन को से निकाल दिया गया था लेकिन इसका खुलासा देर से हुआ।

फौज से जुड़े मामलों पर नजर रखने वाली वेबसाइट 'मिलिट्री डॉट कॉम' ने बताया कि कुछ महीने से मेगन के खिलाफ जांच चल रही थी। सुलिवन 5वीं ब्रिगेड इंजीनियर बटालियन में तैनात थीं। यह यूनिट जॉइंट बेस लुईस मैक्कॉर्ड पर तैनात है। यह बेस वॉशिंगटन राज्य में है।

US Army Commander Harassment Case

अमेरिकी सेना के प्रवक्ता ने मेगन सुलिवन को बर्खास्त किए जाने की पुष्टि की है। रिपोर्ट के मुताबिक- मेगन का कोर्ट मार्शल किया जाएगा इसकी संभावना कम है। हालांकि अभी तक पता नहीं चल पाया है कि उन्होंने अपने लिए कोई वकील किया है या नहीं। सेना ने इस बारे में अब तक कुछ नहीं कहा है।

स्थिति की प्रत्यक्ष जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने वेबसाइट को बताया कि पूर्व कमांडर पर कम से कम दो जूनियरों पर हमला करने और कई अन्य लोगों को परेशान करने के आरोप थे। इनमें से कुछ घटनाएं कथित तौर पर शराब के नशे में की गई थीं। सुलिवन पर आरोप है कि उन्होंने अपने 2 जूनियर अफसरों को जबरदस्ती चूमा था। वहीं एक अन्य अधीनस्थ अफसर के निजी अंग को पकड़ लिया था।

रक्षा विभाग के 2022 के आंकड़ों के अनुसार, सेना में यौन उत्पीड़न के 10 फीसदी मामले पुरुष पीड़ितों से जुड़े हुए होते हैं। यह आंकड़ा लगभग 14 हजार सैनिकों के बराबर है। हालांकि पेंटागन द्वारा पुरुषों के यौन उत्पीड़न की रिपोर्टिंग को सामाजिक कलंक के कारण कम रिपोर्ट किया गया माना जाता है।

आंकडों के मुताबिक इन यौन उत्पीड़न के अपराधियों में 6 फीसदी महिलाएं हैं। हालांकि इन्हें सजा मिलने का संभावना बेहद कम होती है। सुलिवन एसएफएबी बटालियन की कमान संभालने वाली पहली महिला थीं जिन्हें इस मामले में आरोपी बनाया गया।

आपको बता दें कि जैक सुलिवन जून 2021 में बेहद चर्चा में आई थीं। तब पहली बार किसी महिला को सिक्योरिटी फोर्स असिस्टेंस ब्रिगेड (SFAB) की कमान सौंपी गई थी। यह यूनिट विदेशी सैनिकों को भी ट्रेंड करती है।

अमेरिका की मिलिट्री डिप्लोमैसी के लिहाज से इस यूनिट को काफी अहम माना जाता है। ये प्रशांत महासागर में ऑपरेशन करती है और ऑस्ट्रेलिया, जापान, मंगोलिया और अन्य देशों के यूनिट्स के साथ ट्रेनिंग करती है। ये सभी देश चीन के साथ संघर्ष में महत्वपूर्ण हो सकते हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+