फ्लाइट में अचानक महिला को होने लगी प्रसव पीड़ा, हजारों फीट ऊपर आसमान में दिया बच्चे को जन्म
टोक्यों से दुबई जाने वाली एमिरेट्स एयरलाइंस की फ्लाइट में एक महिला यात्री ने बच्चे को जन्म दिया। घटना 19 जनवरी की है, जहां आकाश में जमीन से हजरों फीट ऊपर अचानक प्रसव पीड़ा के बाद महिला ने बच्चे को जन्म दिया।

Passenger Gives Birth to Baby on Flight: एमिरेट्स फ्लाइट (Emirates flight) में एक गर्भवती महिला पैसेंजर ने प्रसव पीड़ा के बाद एक बच्चे को जन्म दिया। महिला यात्री टोक्यो के नरीटा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से दुबई जा रही थी। इस दौरान अचानक महिला को लेबर पेन शुरू हुआ, जिसके बाद एमिरेट्स की फ्लाइट में जमीन से हजारों फीट फीट की ऊंचाई पर प्लेन में ही बच्चे को जन्म दे दिया। घटना 19 जनवरी की बताई जा रही है।

दुबई जा रहीं थीं महिला यात्री
घटना फ्लाइट EK-319 की है, जो नरीता से दुबई के लिए उड़ान भर रही थी। एयरलाइन ने सीएनएन को कंफर्म करते हुए बताया कि 12 घंटे की लंबी उड़ान में मेडिकल इमरजेंसी के बावजूद फ्लाइट अपने निर्धारित वक्त पर लैंड हुई। हालांक जब एमिरेट्स की फ्लाइट जमीन पर उतरी तो फ्लाइट में एक अतिरिक्त यात्री सवार था, जो न्यू बोर्न बेबी के रूप में था।

12 घंटों तक फ्लाइट में रहा बच्चा
नवजात ने फ्लाइट में करीब 12 घंटों तक अपनी मौजूदगी दर्ज की। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मेडिकल कंडीशन में क्रू मेंबर्स ने सक्रियता के साथ काम कियाऔर स्थिति को बेहद अच्छे तरीके से संभाला। फ्लाइट कंपनी एमिरेट्स ने जानकारी दी है कि प्रसव के बाद मां और बच्चे दोनों की हालत स्थिर है। जैसे ही फ्लाइट दुबई में लैंड हुई, स्थानीय मेडिकल स्टाफ ने उनका इलाज किया।

जानिए एमिरेट्स की पॉलिसी
हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, जब किसी फ्लाइट में बच्चे का जन्म हुआ हो। एमिरेट्स की पॉलिसी के अनुसार महिला अपनी गर्भावस्था के 29वें हफ्ते तक हमेशा की तरह अपनी उड़ान बुक कर सकती हैं, जब तक कि उनको किसी तरह की कोई जटिलता या चिकित्सीय चिंता न हो। अगर कोई गर्भावस्था के 29वें सप्ताह के दौरान या उसके बाद यात्रा कर रही हैं, तो उनको डॉक्टर से एक मेडिकल सर्टिफिकेट लाना होता है। इसके बिना यात्रा स्वीकार नहीं की जाती है।
-
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी?












Click it and Unblock the Notifications