Coronavirus: UK में दो मौतों के बाद लोगों में डर और दहशत, अस्‍पताल से चोरी करके ले जा रहे हैंड सैनिटाइजर

लंदन। पूरी दुनिया की ही तरह अब यूनाइडेट किंगडम (यूके) में भी कोरोनावायरस को लेकर लोगों में डर और दहशत देखी जा सकती है। इस देश में हालांकि अभी तक सिर्फ एक ही केस सामने आया है। इसके बाद भी अस्‍पतालों में भारी भीड़ है। लोग इस कदर डरे हुए हैं कि उन्‍होंने अस्‍पतालों से हैंड सैनिटाइजर को चुराना शुरू कर दिया है। कोरोना वायरस की वजह से कुछ और देशों में हैंड सैनिटाइजर को लेकर कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं। इस वायरस की वजह से अब तक दुनिया के 90 देश प्रभावित हो चुके हैं। एक लाख लोग संक्रमित हैं तो मौतों का आंकड़ा तीन हजार पार कर गया है।

china-virus-150

मरीजों के बिस्‍तर से गायब हो रही बॉटल्‍स

यूके के नॉर्थऐम्‍पटन जनरल हॉस्पिटल में मरीजों के बिस्‍तरों पर लगी हैंड सैनिटाइजर की बोतलों को चोरी किया जा रहा है। अस्‍पताल के मुखिया कह रहे हैं कि रोजाना सैनिटाइजर गायब हो रहा है और अब वॉर्ड्स में इनकी सप्‍लाई को सीमित करना पड़ रहा है। इस अस्‍पताल के प्रवक्‍ता की ओर से कहा गया, 'इस तरह की घटना पहले कभी नहीं हुई कि अस्‍पताल से सैनिटाइजिंग जेल चोरी हो रहा है।' वॉर्ड मैनेजर्स को मेल भेजकर कहा गया है कि वह इस बात का ध्‍यान रखें कि उनकी वजह से खतरा हो सकता है। अस्‍पताल की प्रवक्‍ता शैली एनी वॉट्स ने मीडिया को जानकारी दी कि पिछले एक हफ्ते के दौरान उन्‍होंने नोटिस किया कि हर वॉर्ड से रोज चोरी हो रही है।

साबुन से हाथ धोने की सलाह

ब्रिटेन की नेशनल हेल्‍थ सर्विस (एनएचएस) का कहना है कि साबुन से हाथ धोना ही सबसे कारगर उपाय है। सैनिटाइजर का प्रयोग सिर्फ उस समय किया जा सकता है जब साबुन और पानी उपलब्‍ध नहीं है। लेकिन इन घटनाओं की वजह से अस्‍पताल में सैनिटाइजर की सप्‍लाई पर खासा असर पड़ा है। अब बिस्‍तरों पर बॉटल्‍स नहीं रखी जा रही हैं। वॉट्स ने बताया कि हमारे पास असीमित सप्‍लाई नहीं है और हम विजिटर्स से अपील करेंगे कि उनके साथ ही साथ मरीजों और स्‍टाफ को सुरक्षित रखने के लिए हमें उनकी मदद की जरूरत होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+