FBI के ऑफिस में घुसने की कोशिश कर रहे बंदूकधारी को पुलिस ने मारी गोली
ओहायो, 12 अगस्त। अमेरिका के ओहायो शहर में एफबीआई के फील्ड ऑफिस में एक बंदूकधारी ने सुरक्षा घेरा तोड़ने की कोशिश की तो पुलिस अधिकारी ने उसे मौत के घाट उतार दिया है। रिपोर्ट के अनुसार एफबीआई के सिनसिनाटी फील्ड ऑफिस में बंदूकधारी घुसने की कोशिश कर रहा है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आखिर यह बंदूकधारी क्यों एफबीआई के कार्यालय में घुसना चाहता था। पुलिस और बंदूकधारी के बीच काफी लंबे समय तक मुठभेड़ चली, जिसके बाद पुलिस अधिकारी ने बंदूकधारी को मार गिराया।

जांचकर्ता ने बताया कि हम मामले की जांच कर रहे हैं, हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या वह बंदूकधारी किसी आतंकी संगठन से जुड़ा था। हम यह भी पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या इसका संबंध 6 जनवरी को कैपिटोल के हमले में शामिल था। इस पूरे मामले में यह जानकारी भी सामने आई है कि सोशल मीडिया पर इस हफ्ते संदिग्ध ने एक पोस्ट भी किया था। यह पोस्ट पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के घर पर एफबीआई की छापेमारी के बाद किया गया था। जिसमे एफबीआई अधिकारी को जान से मारने की धमकी दी गई थी।
एफबीआई डायरेक्टर ने पत्रकारों से बताया था कि एजेंसी के अधिकारी को जान से मारने की धमकी मिल रही है, इसके एक दिन बाद ही सिनसिनाटी स्थित एफबीआई के दफ्तर में इस बंदूकधारी ने घुसने की कोशिश की है। रिपोर्ट के अनुसार हमलावर ने सुरक्षा कवच पहन रखा था, वह सुबह तकरीबन 9 बजे यहां पहुंचा, जिसके बाद पुलिस अधिकारी ने इसका पीछा किया। पहले पुलिसस अधिकारियों ने हमलावर के साथ बात करने की कोशिश की, इसके बाद उसे हिरासत में लेने की कोशिश की, लेकिन जब यह प्रयास विफल हो गया तो पुलिस अधिकारी ने हमलावर को गोली मार दी, जब उसने पुलिस की ओर हथियार प्वाइंट कर दिया।
-
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
US Iran War: रूस में इलाज करा रहे Mojtaba Khamenei? तो फिर कौन चला रहा ईरान कीे सत्ता? Mossad को क्या पता चला? -
Iran-America War: 'दुनिया युद्ध की आग में, पर भारत बेखौफ', मिडिल ईस्ट संकट पर पीएम मोदी का बड़ा बयान -
Donald Trump Gold Coin: अब सिक्कों पर दिखेगी ट्रंप की तस्वीर! अमेरिका की 250वीं सालगिरह पर छिड़ा संग्राम -
US-Iran War में फंसे Trump! “न जीत पा रहे, न छोड़ पा रहे जंग”, Ex CIA चीफ ने दिए अमेरिका की हार के बड़े संकेत! -
Iran US conflict: ईरान-अमेरिका जंग के बीच कूदा जापान! क्यों कहा अगर ऐसा होता है तो भेजेंगे सेना -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात?












Click it and Unblock the Notifications