FBI Director: कौन हैं काश पटेल? जिन्हें ट्रंप ने दी बड़ी जिम्मेदारी, भारत के किस राज्य के रहने वाले हैं?
FBI Director: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय मूल के काश पटेल को अमेरिकन फेडरल जांच ब्यूरो (FBI) के निदेशक के रूप में नियुक्त किया है। काश पटेल ने आधिकारिक रुप से FBI की कमान संभाल भी लिया है। काश पटेल को US सीनेट में 51 में से 49 वोट मिला। जिसके बाद उन्हें (FBI) के निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है।
काश पटेल ने ट्रंप का जताया आभार
मैं संघीय जांच ब्यूरो के नौवें निदेशक के रूप में नुयुक्त किए जाने पर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। इस अटूट विश्वास और समर्थन के लिए राष्ट्रपति ट्रम्प और अटॉर्नी जनरल बॉन्डी को धन्यवाद। एफबीआई के पास "जी-मेन" से लेकर 9/11 के मद्देनजर हमारे देश की सुरक्षा करने तक की एक समृद्ध विरासत है।
अमेरिकी लोग एक ऐसी एफबीआई के चाहते हैं जो पारदर्शी, जवाबदेह और न्याय के प्रति प्रतिबद्ध हो। हमारी न्याय प्रणाली के राजनीतिकरण ने जनता के विश्वास को कम कर दिया है - लेकिन यह आज समाप्त हो गया है।

गुजराती परिवार में हुआ जन्म
काश पटेल का पूरा नाम कश्यप प्रमोद विनोद पटेल है उनका जन्म 25 फरवरी, 1980 को गार्डन सिटी, न्यूयॉर्क में भारतीय गुजराती अप्रवासी परिवार में हुआ था। उनके माता-पिता पहली बार 1970 के दशक की शुरुआत में पूर्वी अफ्रीका के युगांडा से कनाडा चले गए थे।
फिर वहां पर हो रहे हिंसा के बाद उनका परिवार अमेरिका आ गया। अमेरिका में ही उनके पिता ने एक विमानन कंपनी में फाइनेंशियल अधिकारी के रूप में काम करने लगे।
यहां से की पढ़ाई-लिखाई
काश पटेल ने साल 2002 में रिचमंड विश्वविद्यालय से इतिहास और आपराधिक न्याय में बीए किया। इसके बाद उन्होंने 2005 में पेस यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ लॉ, न्यूयॉर्क से अपनी जेडी पूरी की। फिर इन्होंने साल 2004 में इंग्लैंड में यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन से अंतरराष्ट्रीय कानून में डिग्री प्राप्त किया।
पटेल ने ऐसे की थी करियर की शुरुआत
लॉ की पढ़ाई के बाद काश पटेल फ्लोरिडा चले गए और 2006 से 2014 तक फ्लोरिडा में एक पब्लिक डिफेंडर के रूप में काम किया। पहले मियामी-डेड काउंटी पब्लिक डिफेंडर के कार्यालय में काम किया फिर एक संघीय पब्लिक डिफेंडर के रूप में काम किया।
इसके बाद 2014 में, पटेल को यूनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ़ जस्टिस नेशनल सिक्योरिटी डिवीजन में एक ट्रायल अटॉर्नी के रूप में नियुक्त किया गया था। 2017 में, पटेल को हाउस इंटेलिजेंस कमेटी में काउंटरटेररिज्म के लिए सीनियर काउंसल बने।












Click it and Unblock the Notifications