6 महीने की बच्ची को पिता से छत से फेंका, तस्वीरें देख कलेजा कांप उठेगा

नई दिल्ली। मां-पिता अपने बच्चों की सुरक्षा के लिए हर मुमकिन कोशिश करते हैं। उनके लिए सुरक्षा कवच बनकर रहते हैं, लेकिन कुछ ऐसे भी लोग होते हैं, जो अपने बच्चों को अपनी ढ़ाल बनाकर अपना काम निकालने में लगे रहते हैं। ऐसी ही खौफनाक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें एक पिता ने अपने स्वार्थ के लिए अपनी 6 महीने की बच्ची को नीचे फेंक दिया। बच्ची की फेंकते हुए उसकी जो तस्वीर सामने आई हैं इसे देखकर आप खौफ से भर जाएंगे, लेकिन राहत की बात ये है कि बच्ची को सुरक्षित बचा लिया गया।

 पिता ने 6 महीने की बच्ची को फेंका

पिता ने 6 महीने की बच्ची को फेंका

मामला साउथ अफ्रीका के क्वाद्वेसी इलाके का है, जहां एक पिता ने अपनी बात पूरी करवाने के लिए अपनी 6 महीने की बच्ची का सहारा लिया। पिता ने अपनी 6 महीने की बेटी को छत से फेंकने की कोशिश की, लेकिन पुलिसवालों ने बच्ची की जान बचा लिया और आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया।

 पुलिस ने बचा ली बच्ची की जान

पुलिस ने बचा ली बच्ची की जान

साउथ अफ्रीका के इस इलाके में लोगों ने अवैध तरीके से 90 झुग्गी-झोपड़ियां बना रखी थी। पुलिस ने इस अतिक्रमण हटाने की कोशिश की तो वहां के लोगों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। तभी वहां मौजूद 38 साल के एक युवक ने पुलिस को रोकने के लिए अपनी बेटी का सहारा लिया और बच्ची को लेकर टीने के बने घर की छत पर चढ़ गया। उनसे पुलिस को धमकी दी कि अगर उन्होंने घर को तोड़ा तो वो बच्ची को फेंक देगा। पुलिस ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन प्रदर्शनकारियों में मौजूद कुछ लोगों ने उसे बच्ची को फेंक देने के लिए उकसाना शुरू किया। लोगों के उकसाने पर शख्स ने अप नी 6 महीने की बेटी को छत से फेंक दिया।

 आरोपी पिता गिरफ्तार

आरोपी पिता गिरफ्तार

वहां मौजूद करीब आधे दर्जन पुलिस में से एक पुलिसवाले ने युवक को पकड़ लिया। वहीं मासूम बच्ची की जान बच गई और उसे चोट भी नहीं आई है। उसके पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया और उसके खिलाफ बच्ची की हत्या की कोशिश का मामला दर्ज कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+