बेटी को डूबते हुए देखता रहा पिता, लाइफगार्ड्स को नहीं दी बचाने की इजाजत
दुबई। कुछ अजीबो-गरीब रुढ़िवादी परंपराओं नें दुबई में एक 20 साल की लड़की की जान ले ली। उसके पिता सिर्फ इसलिए उसके डूबने का नजारा देखते रहे क्योंकि लाइफगार्ड्स पुरुष थे और उन्हें उस लड़की को बचाने की इजाजत नहीं मिली। इस लड़की का पिता नहीं चाहता था कि उसकी बेटी को कोई अंजान शख्स छुए।

दुबई की एक न्यूज वेबसाइट के मुताबिक एशिया का एक परिवार दुबई के बीच पर पिकनिक मना रहा था। अचानक एक लड़की के समंदर में डूबने की आवाजें आनी लगीं। वह जोर-जोर से अपनी जान बचाने के लिए चिल्ला रही थी। वहां पर लाइफगार्ड्स भी मौजूद थे।
वे बार-बार पिता की ओर से देख रहे थे लेकिन उसके पिता ने उन्हें बेटी को डूबने से बचाने की मंजूरी नहीं दी। लाइफगार्ड्स जैसे ही आगे बढ़ते उसका पिता उन्हें ऐसा करने से रोक देता।
इस लड़की के पिता का मानना था कि अगर कोई और पुरुष उनकी बेटी को छुएगा तो वह अपवित्र हो जाएगी। ऐसे में वह चाहते हैं कि उनकी बेटी मर जाए। लड़की के पिता को बाद में दुबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। लाइफगार्ड्स के मुताबिक उस लड़की की जान बचाई जा सकती थी।












Click it and Unblock the Notifications