VIDEO: जब स्कूल से बेटी पहनकर आई ऐसी जैकेट जो पेरेंट्स ने नहीं खरीदी थी, ऐसे हुई पूछताछ

नई दिल्ली: तीन साल की एक बच्ची का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, इस वीडियो में उसके पिता उससे पूछताछ करते नजर आ रहे हैं। दरअसल ये बच्ची स्कूल से घर अपने क्लासमेट का कोट पहनकर आई थी। इसके बाद उसके पिता उससे पूछताछ करते नजर आ रहे हैं। दरअसल तीन साल की बेटी के पेरेंट्स उस समय दुविधा में फंस गए जब उनकी बेटी मिला गुलाबी और भूरे रंग का कोट के साथ घर पहुंची।

बेटी से पेरेंट्स का पूछताछ का वीडियो वायरल

बेटी से पेरेंट्स का पूछताछ का वीडियो वायरल

मिला के कोट के साथ घर पहुंचने पर पेरेंट्स समंजस में थे कि उन्होंने ये कोट उसके लिए खरीदा था कि नहीं। जब तीन साल की मिला स्कूल से घर पहुंची, तब उसके बैग की साइड वाली जैब भरी हुई थी। जैसे ही मिला के पिता ने जैकेट देखी तो, उन्होंने बेटी पर इसका जवाब देने के लिए दबाव डालना शुरू कर दिया।

बेटी ने दिया दिलचस्प जवाब

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि पिता अपनी बेटी से लागातार इसके संबंध में सवाल पूछ रहे हैं। लेकिन बच्ची के जवाब ने सबको आश्चर्यचकित कर दिया। दरअसल उसे पता था कि उसे क्या कहना है। जब उसके पिता ने उससे पूछा कि उसे कोट कहां से मिला है, तो उसने तेजी से इस पर पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जैकेट के स्टोर से।

सोशल मीडिया में आए दिलचस्प रिएक्शन

कई लोगों ने इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दी और बच्ची की एटिट्यूड की तारीफ की। इसके अलावा लोगों ने मिला के पिता के शांत व्यवहार की भी सराहना की। एक यूजर ने लिखा कि जिस तरह से पिता ने उससे शांत होकर बात की, वो बहुत अच्छा था। काश मेरे पेरेंट्स ने भी मुझसे इसी तरह बातचीत की होती, जब मैं एक बच्चा था।

मां ने जैकेट वापसी का ट्वीट किया

एक अन्य यूजर ने बच्ची की तारीफ करते हुए लिखा, जैकेट के लिए माफी, पर शायद ही कोई इसे मिस करना चाहेगा। एक अन्य यूजर ने लिखा कि हर कोई पैसों की बात करा है, लेकिन क्या हम यहां यहां चल रही बातचीत को नजरअंदाज नहीं कर रहे हैं। वहीं मिला की मां ने इस संबंध के बारे में ट्ववीट करते हुए अपडेट किया कि जैकेट को बिना किसी झगड़े के लौटा दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+