वे 5 मशहूर गायक जिनकी अचानक मौत से दुनिया सन्न रह गई
वे मशहूर 5 गायक जिनकी अचानक मौत से दुनिया सन्न रह गई
केके
के निधन से पूरी दुनिया शॉक में है। केके ने सिर्फ हिंदी ही नहीं बल्कि तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, मराठी, बंगाली और गुजराती फिल्मों के लिए भी गाने गाए हैं। केके दो दिन के कान्सर्ट के लिए कलकाता आए हुए थे। उन्होंने सोमवार को विवेकानंद कालेज में कान्सर्ट किया था। लेकिन परफॉर्मेंस के दौरान ही उनकी खराब होने लगी और कुछ समय बाद उनका निधन हो गया। केके अकेले ऐसे गायक नहीं हैं जिनकी अचानक हुई मौत ने दुनिया को हैरान किया है। आइए जानते हैं उन चर्चित गायकों के बारे में जिनकी मौत से अचानक दुनिया थम सी गयी। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>
माइकल जैक्सन(1958-2009)
माइकल जैक्सन। दुनिया के सबसे मशहूर नामों में से एक। कहा जाता है कि पूरी दुनिया में सबसे अधिक अगर किसी का नाम लोग जानते होंगे तो वह माइकल जैक्सन का नाम था। आज भी कोई अच्छा डांस करते दिख जाए तो लोग उसकी तुलना माइकल जैक्सन से कर देते हैं। या अगर ताना देना हो तो कह देते, "खुद को जैसे माइकल जैक्सन समझता है"। जाहिर है कि संगीत की दुनिया में माइकल जैक्सन को जितनी प्रसिद्धि मिली उसके पासंग भी और किसी को नहीं मिली।

एलबम थ्रिलर ने रचा इतिहास
माइकल जैक्सन का जन्म 1958 में अमेरिका के इंडियाना प्रांत के छोटे से शहर गैरी में हुआ था। कहते हैं कि उन्हें बचपन से ही संगीत में रुचि थी और इसी वजह से साल 1964 में वह अपने भाई के पॉप ग्रुप में शामिल हो गए थे, जिसका नाम जैक्सन फाइव था। माइकल जैक्सन को दुनियाभर में तब पहचान मिली, जब साल 1982 में उनकी एक अलबम आई, जिसका नाम था थ्रिलर। इस अलबम ने एक नया इतिहास रच दिया। यह अब तक का सबसे ज्यादा बिकने वाला अलबम है।

कई डांसिंग मूव्स का किया इजाद
माइकल जैक्सन के नाम 13 ग्रैमी अवार्ड, ग्रैमी लीजेंड अवार्ड, ग्रैमी लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड, 26 अमेरिकन म्यूजिक अवॉर्ड दर्ज हैं। दुनिया को रोबोट और मूनवॉक जैसे खास डांसिंग का हुनर देने का श्रेय माइकल जैक्सन को ही जाता है। कई लोगों ने तो माइकल जैक्सन के एंटी-ग्रैविटी मूव, जिसमें वो 45 डिग्री के एंगल पर आगे की ओर झुकते हैं, उनकी कॉपी करते हुए अपनी रीढ़ टेढी करवा ली थी।

50 साल की उम्र में निधन
किंग ऑफ पॉप कहे जाने वाले माइकल जैक्सन की मौत मात्र 50 बरस की उम्र में 25 जून 2009 को उनके लॉस एंजिलिस स्थित घर में हार्ट अटैक से हो गयी। उनके निधन की खबर से पूरी दुनिया सन्न रह गई। पूरी दुनिया में इंटरनेट, ट्विटर जैसे सोशल नेटवर्किंग साइट्स क्रैश हो गए। उनके परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया था, जिसके कारण माइकल का दो बार पोस्टमार्टम हुआ, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।

एल्विस प्रेस्ली(1935-77)
एल्विस प्रेस्ली अमेरिका के मशहूर रॉकस्टार थे। न सिर्फ अमेरिका बल्कि उनकी ख्याति पूरी दुनिया मे थी। कहा जाता है कि जब वह स्टेज पर गाते थे तो लोग उन्माद में पागल हो जाते थे। रॉक एंड रोल किंग एल्विस प्रेस्ली ऐसे आइकन थे जिनका प्रभाव पीढ़ी दर पीढ़ी लोगों पर पड़ता रहा। उनके डांसिंग मूव्स से बॉलीवुड के बड़े-बड़े सितारे प्रेरित हुआ करते थे। शम्मी कुमार को बॉलीवुड का एल्विस प्रेस्ली कहा जाता है। शम्मी कपूर के कारण प्रेस्ली भारत में हमेशा चर्चा में रहते थे। बॉलीवुड के मशहूर म्यूजीशियन बप्पी लहरी भी उनसे काफी प्रभावित थे। माइकल जैक्सन ने एल्विस प्रेस्ली की बेटी से शादी की थी। मात्र 42 साल की उम्र में हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया था। मौत के पहले प्रेस्ले को उनके घर में अचेत अवस्था में पाया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनकी मौत का कारण नशीली दवाओं का अत्यधिक सेवन बताया गया था।

बॉब मार्ले (1945-81)
बॉब मार्ले जमैका के जाने-माने गायक और संगीतकार के रूप में पूरी दुनिया में प्रसिद्ध थे। मार्ले, माइकल जैक्सन की तरह ही पूरी दुनिया में लोकप्रिय हुए। उनके गानों में सामाजित भेदभाव, विषमता, गैरबराबरी की बातें होती बॉब एक अश्वेत गायक थे लेकिन वे श्वेत और अश्वेत लोगों के बीच समान रूप से मशहूर थे। साल 1977 में रिलीज हुई उनकी सोलो एलबम ने सफलता के सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले। इसकी कुल 7.5 करोड़ प्रतियां बिक गयी। पैर में हुआ एक घाव उनके लिए जानलेवा साबित हुआ और मात्र 36 साल की उम्र में उनकी मृत्यु हो गयी।

एमी वाइनहाउस (1983-2011)
एमी वाइनहाउस जब तक जीवित रहीं, हमेशा विवादों में रही। बावजूद वह एक शानदार गायिका थी। अपने आवाज के साथ हेरफेर करने की उसकी क्षमता उसे विशेष बनाती थी। ग्रेमी और ब्रिट अवॉर्ड विजेता रह चुकी एमी का निधन 23 जुलाई, 2011 को हुआ था। 27 वर्षीय गायिका शराब के नशे में अपने उत्तरी लंदन के घर में मृत पाई गई थीं। 27 वर्षीय एमी शराब और ड्रग्स की आदी थीं। उनकी मौत के बाद नशीले पदार्थो के एक कारोबारी ने दावा किया था कि एमी ने मरने से पहले एक हजार दो सौ पौंड [करीब 86 हजार रुपये] की कोकीन और हेरोइन खरीदी थी।

जिम मॉरीसन (1943-71)
अमेरिकी रॉक बैंड द डोर्स के प्रसिद्ध गायक जिम मॉरीसन अपनी लयबद्ध गायक के लिए पूरी दुनिया में तेजी से लोकप्रिय हो रहे थे। लेकिन एक दिन अचानक खबर आयी कि वह अपने घर में मृत पाए गए हैं। 27 साल के जिम को उनकी महिला मित्र ने बाथटब में देखा था। डॉक्टरों ने उनकी मौत की वजह अत्यधिक शराब पीना और दिल की धड़कनों का रुक जाना बताया था।












Click it and Unblock the Notifications