अमेरिकी टीवी होस्ट जिमी फॉलन ने शहबाज शरीफ का उड़ाया मजाक, भड़के पाकिस्तानी

यूएस टीवी शो के होस्ट जिमी फॉलन ने पाकिस्तान के पीएम का मजाक बनाया है।

वाशिंगटन, 18 सितंबर: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का एक वीडियो बीते दिनों खूब वायरल हो रहा है जिसमें वह रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के संग बैठे हुए हैं और अपना इयरफोन नहीं लगा पा रहे हैं। इयरफोन संग उनके संघर्ष को देख रूसी राष्ट्रपति पुतिन भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। अब उसी वीडियो को लेकर यूएस टीवी शो के होस्ट जिमी फॉलन ने पाकिस्तान के पीएम का मजाक बनाया है।

SCO समिट में पुतिन-शरीफ के बीच हो रही थी वार्ता

SCO समिट में पुतिन-शरीफ के बीच हो रही थी वार्ता

दरअसल SCO समिट में रूसी राष्ट्रपति पुतिन और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के बीच वार्ता होने वाली होती है। इस बीच पाकिस्तानी पीएम अपने इयरफोन को कान में लगाने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि शाहबाज ट्रांसलेटर टूल नहीं लगा पा रहे हैं। उनका ईयरफोन बार-बार नीचे गिरता है। इस दौरान वह कभी बाएं तो कभी दाएं कान में ट्रांसलेटर टूल पहनने की कोशिश करते हैं मगर नाकाम रहते हैं।

इयरफोन लगाने में सफल नहीं हुए शरीफ

इसके बाद परेशान होकर पाकिस्तानी पीएम किसी की मदद मांगते हैं। शाहबाज ने कहा- क्या कोई मेरी मदद कर सकता है? इसके बाद एक सहायक उनकी तरफ दौड़ता है और ईयरफोन लगाता है, लेकिन उनके कान से ईयरफोन फिर से गिर गया। बार-बार पाकिस्तानी पीएम और उनके इयरफोन लगाने के बीच हो रहे संघर्ष को देख देख पुतिन को हंसी आ जाती है।

जिमी फॉलन ने उड़ाया मजाक

इसके बाद यह वीडियो दुनिया भर में वायरल होने लगा। पाकिस्तान ही नहीं, दुनिया भर में पीएम और इयरफोन के बीच जद्दोजहज लोगों के हंसने की वजह बन गयी। अब इसी लिस्ट में जिमी फॉलन का भी नाम जुड़ गया है। उन्होंने भी पाकिस्तानी पीएम की हंसी उड़ाने में कोई कसर बाकी नहीं रखी। फॉलन के शो के ताजा एपिसोड का एक अंश इंटरनेट पर वायरल हो रहा है जिसमें वह शरीफ का मजाक उड़ाते नजर आ रहे हैं।

जिमी फॉलन की हो रही आलोचना

जिमी फॉलन की हो रही आलोचना

इस वीडियो में जिमी फॉलन कहते हैं, "वह आदमी 220 मिलियन लोगों का नेता है," फॉलन ने एपिसोड के दौरान शरीफ के वायरल वीडियो को अपने दर्शकों को दिखाने के बाद चुटकी ली। हालांकि, SCO की बैठक में शरीफ के अजीबोगरीब पल को लेकर फॉलन का मजाक सोशल मीडिया यूजर्स के एक वर्ग को पसंद नहीं आया। एक यूजर ने लिखा है, कि जिमी फॉलन क्या आपने पाकिस्तान को तबाह करने वाली विनाशकारी बाढ़ के बारे में बात की है? यह "220 मिलियन लोगों का देश" आपके देश के लालच और बर्बादी के कारण हुए जलवायु परिवर्तन से नष्ट हो गया है। यदि आपने हमारे लिए दान या धन नहीं जुटाया है तो आपका हमारा मजाक उड़ाने का कोई औचित्य नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+