जिस कोबरा से डरकर भाग रहे थे लोग, घंटों की मशक्कत के बाद किया काबू तो निकला कुछ और
कोबरा से डरकर भाग रहे थे लोग, पकड़ा तो निकला कुछ और
नई दिल्ली। आंगन में जिसको खतरनाक सांप समझकर पूरा परिवार एक कोने में छुपा बैठा रहा और घंटों दहशतजदा रहा, जब पशु विभाग के लोगों ने उसे आकर पकड़ा तो पता चला कि ये तो एक खिलौना है। जब अधिकारियों ने देखा कि ये एक खिलौना है और परिवार के लोगों को भी दिखाया तो उनकी जान में जान आई लेकिन इस सबके बीच पूरे परिवार की सांसे जरूर अटकी रहीं।

फोन कर की परिवार ने शिकायत
मर्करी न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, कैलीफोर्निया के लॉस एलटॉस हिल्स के एक परिवार ने पशु विभाग के अधिकारियों को सोमवार रात को फोन कर बताया कि उनके आंगन में एक खतरनाक सांप है। उन्होंने बताया कि रातभर से वो वहीं बैठा है, इसलिए वो परेशान हैं और बाहर जाने की हिम्मत नहीं कर पा रहे हैं।

मौके पर पहुंचे अधिकारी
जब परिवार के सदस्यों ने कहा कि ये क खतरनाक कोबरा मालूम होता है और वो बाहर जाते हुए डर रहे हैं क्योंकि ये उनकी जान भी ले सकता है तो संबंधित विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारी जब इसके नजदीक गए तो मामला कुछ और ही निकला।

फेसबुक पर किया शेयर
अधिकारी ने देखा कि ये एक खिलौना है, जो वाकई दूर से खतरनाक कोबरा लग रहा था। परिवार का कहना है कि हालांकि ये चल नहीं रहा था लेकिन वो फिर भी इसके पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा रहे थे। पालो अल्टो एनिमल सर्विसेज ने अपने फेसबुक पेज पर ये वाकया शेयर किया है।












Click it and Unblock the Notifications