अब चीन का हर परिवार दे सकेगा दो बार गुड न्यूज
बीजिंग। गुरुवार को चीन की राजधानी बीजिंग से एक गुड न्यूज चीन के सभी कपल्स के लिए आई। यहां की सरकार ने आखिरकार इस नीति को खत्म करने का फैसला कर लिया। सन 1979 से चली आ रही इस पॉलिसी को चीन में पिछले कई वर्षों से आलोचना का शिकार होना पड़ा था।
पढ़ें-चीन में खत्म हुई'वन चाइल्ड पॉलिसी'
अब जबकि इस पॉलिसी के खत्म करने का ऐलान हो गया है जाहिर सी बात है कि चीन आने वाले दशकों में एक बड़े परिवर्तन की उम्मीद कर सकता है।
चीन दुनिया का वह देश है जो तरक्की तो कर रहा है लेकिन यहां पर कम होती युवा शक्ति इसके लिए सबसे बड़ा नकारात्मक पहलू बन गई थी। चीन दुनिया का सबसे बूढ़ा देश बन गया है।
इस पॉलिसी के खत्म होने पर आइए आपको बताते हैं इस पॉलिसी से जुड़े कुछ खास तथ्य।

वर्ष 1979 में आई पॉलिसी
चीन में इस पॉलिसी की शुरुआत वर्ष 1979 में उस समय के नेता डेंग जियाओपिंग की ओर से की गई थी। डेंग को चीन के आर्थिक शुरुआत की जनम माना जाता है। वह माओ की इच्छा के खिलाफ जाकर इस पॉलिसी का समर्थन करते थे। माओ की मौत के तीन वर्ष बाद आखिर उन्होंने इस पॉलिसी को लागू कर दिया।

मिलता है पुरस्कार
जो परिवार अभी तक चीन की इस पॉलिसी का पालन करते थे उन्हें आर्थिक रूप से पुरस्कृत किया जाता था। बेहतर शिक्षा और अच्छा रोजगार मिलता था। साथ ही उनके परिवार को सरकार की ओर से लोन आसानी से मिल जाता था।

उल्लंघन पर सजा
वहीं जो परिवार इस पॉलिसी को नहीं मानते हैं उन्हें सरकार की ओर से तय जुर्माना अदा करना पड़ता है। उन्हें सरकारी नौकरियों से हटा दिया जाता है और साथ ही सरकार की ओर से किसी भी तरह की मदद नहीं मिलती।

शहरी कपल्स पर सबसे ज्यादा सख्ती
चीन की इस पॉलिसी को चीन के एक सांस्कृतिक समूह हैन चाइनीज पर सख्ती से लागू किया गया था। देश की पिछड़ी जातियों पर यह पॉलिसी लागू नहीं थी। हैन चाइनीज चीन की 91 प्रतिशत जनसंख्या का प्रतिनिधित्व करती है।

पहली संतान लड़की है तो दूसरी की इजाजत
इस पॉलिसी के तहत ग्रामीण इलाकों में रहने वाली हैन चाइनीज समूह पहली संतान लड़की होने पर दूसरी संतान के लिए अप्लाई कर सकते थे।

एक अपवाद
अगर पहला बच्चा जन्म के समय किसी विकार से ग्रसित है तो भी कपल्स को दूसरा बच्चा करने की इजाजत थी।

1979 में 972 मिलियन जनसंख्या
जिस समय चीन में इस पॉलिसी की शुरुआत हुई थी चीन की जनसंख्या करीब 972 मिलियन थी। वर्ष 2012 में चीन की जनसंख्सा 1.343 बिलियन थी।

जीरो पॉपुलेशन ग्रोथ
चीन में अगर यह पॉलिसी जारी रहती तो वर्ष 2025 तक चीन की पॉपुलेशन ग्रोथ वर्ष 2025 तक जीरो रहती।

कितने लड़के कितनी लड़कियां
चीन में 113 लड़कों पर 100 लड़कियां हैं और यह अनुपात पिछले कुछ दशकों का सबसे खराब अनुपात है।

दूसरे बच्चे के लिए चार वर्ष का इंतजार
जिन कपल्स को चीन में दूसरे बच्चे की इजाजत मिलती है तो उन्हें पहले बच्चे के बाद कम से कम तीन वर्ष तक का इंतजार करना पड़ता है।












Click it and Unblock the Notifications