ड्रोन से चलेगा फेसबुक, 'कनेक्टिविटी लैब' प्रोजेक्‍ट पर हो रहा काम

facebook.drone
सैन फ्रांसिस्को। युद्ध के मैदान की ताकत ड्रोन अब सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक की ताकत बनते हुए नजर आने वाले हैं। सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक की ओर से एक ऐसी परियोजना पर काम हो रहा है जिसके जरिए आने वाले दिनों में दुनिया के दो तिहाई लोग जिनके पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है, फेसबुक पर लॉग इन कर सकेंगे। फेसबुक 'कनेक्टिविटी लैब' नामक एक ऐसे प्रोजेक्‍ट पर काम कर रही है जिसमें ड्रोन, सैटेलाइट और लेजर्स के जरिए ऐसी जगहों पर इंटरनेट की सुविधा पहुंचाई जाएगी जहां पर फिलहाल इंटरनेट नहीं है। अगर फेसबुक की यह परियोजना सफल हो गई तो फेसबुक के जरिए टेक्‍नोलॉजी वर्ल्‍ड में एक बड़ी क्रांति आ सकेगी।

दुनिया की नंबर एक सोशल नेटवर्किंग ने इस बारे में जानकारी दी कि उसने नए "कनेक्टिविटी लैब" प्रोजेक्ट के लिए नासा की जेट प्रोपल्सन लैब और इसके एम्स रिसर्च सेंटर से अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी और संचार विशेषज्ञों को रखा है। फेसबुक के प्रमुख मार्क जुकरबर्ग ने अपनी सोशल साइट पर एक पोस्ट में बताया कि आज, हम फेसबुक के "कनेक्टिविटी लैब" की कुछ जानकारियां साझा कर रहे हैं। यह सभी तक इंटरनेट पहुंचाने के लिए ड्रोन, उपग्रह और लेजर के निर्माण पर काम कर रही है। उन्होंने इसके बारे में कुछ खास जानकारियां दीं लेकिन यह कब तक काम करेगा इस बारे में कुछ नहीं बताया।

फेसबुक के येल मागुरे ने यूट्यूब पर पोस्ट एक वीडियो में बताया कि 20 हजार मीटर की ऊंचाई पर उड़ने वाले विमानों के दायरे में उपनगरीय आबादी इंटरनेट सेवा पा सकेगी। उन्होंने बताया कि ये विमान सूर्य की ऊर्जा से महीनों तक आसमान में रह सकते हैं। दरअसल फेसबुक ने यह कदम दुनिया के सबसे बड़े इंटरनेट सर्च इंजन गूगल द्वारा पिछले साल एक महत्वाकांक्षी योजना की घोषणा किए जाने के बाद उठाया है। गूगल ने गत वर्ष दुनिया के दूरदराज वाले इलाकों में इंटरनेट मुहैया कराने के लिए सौर ऊर्जा से संचालित बैलून के इस्तेमाल की घोषणा की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+