अब फेसबुक हुआ 'Meta', मार्क जुकरबर्ग ने की कंपनी के नए नाम की घोषणा
वाशिंगटन, 29 अक्टूबर। सोशल मीडिया क्षेत्र की दिग्गज कंपनी फेसबुक ने अपने नए नाम का ऐलान किया। फेसबुक के सीईओ मार्क जकरबर्ग ने 28 अक्टूबर को एनुअल कनेक्ट कॉन्फ्रेंस में कंपनी ने नए नाम 'मेटा' (Meta) की घोषणा की। बता दें कि मेटावर्स पर ध्यान देने के लिए फेसबुक के सीईओ मार्क जकरबर्ग ने एक नए नाम के साथ कंपनी को रीब्रांड करने की तैयारी की है। जुकरबर्ग ने मीटिंग के दौरान कहा, हमने सामाजिक मुद्दों से जूझने और बंद हो चुके प्लेटफार्मों के तहत रहने से बहुत कुछ सीखा है। अब हमें इसे स्वीकार कर आगे बढ़ने का समय आ गया है।

दुनियाभर में फेसबुक के नाम से लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफार्म अब मेटा के नाम से जाना जाएगा। गौरतलब है कि लंबे समय से फेसबुक को नया नाम देने पर विचार किया जा रहा था, जिसकी घोषणा गुरुवार को कर दी गई। दुनिया में अब फेसबुक को लोग 'मेटा' के नाम से जानेंगे। हालांकि एनुअल कनेक्ट कॉन्फ्रेंस में मार्क जकरबर्ग ने यह भी ऐलान किया कि फेसबुक के ऐप्स और उनके ब्रांड को नहीं बदला जा रहा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी को 'मेटा' नाम का सुझाव फेसबुक के फॉर्मर सिविक इंटीग्रिटी चीफ समिध चक्रवर्ती की तरफ से दिया गया था।
यह भी पढ़ें: फेसबुक को तोड़ना आसान नहीं, पर अभी रोकने की जरूरतः मार्गरेटे वेस्टागेर
क्या है मेटावर्स?
फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने गुरुवार को कहा कि वह 'मेटा' के रूप में कंपनी का रीब्रांड कर रहे है। नया नाम 'मेटावर्स' के निर्माण पर दुनिया के सबसे बड़े सोशल नेटवर्क पर फिर से ध्यान केंद्रित करने की अपनी महत्वाकांक्षाओं को रेखांकित करता है। बता दें कि मार्क जुकरबर्ग 'मेटावर्स' को ऐसा वर्चुअल एनवायरमेंट बताते हैं जिसमें आप खुद एंट्री कर सकते हैं। कहने का मतलब अभी तक वर्चुअल वर्ल्ड को आप अपने स्क्रीन पर देखते हैं, ये मेटावर्स इससे काफी आगे की चीज है। यह एक वर्चुअल दुनिया होगी जहां, यूजर्स खुद एंट्री लेकर किसी काम या गेम अंजाम दे सकेंगे। इस काम के लिए फेसबुक (अब मेटा) ने हजारों इंजीनियरों को लगा रखा है। फेसबुक के अलावा कई और कंपनियां इस दिशा में कदम बढ़ा रही है।












Click it and Unblock the Notifications